बहराइच जिले के पयागपुर इलाके में गुरुवार शाम घास काट रही 15 वर्षीय किशोरी लक्ष्मी पर एक सियार ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सियार उसे छोड़कर भाग गया। घायल किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना पयागपुर थाना क्षेत्र के नगर इलाके में हुई। किशोरी लक्ष्मी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत के किनारे घास काट रही थी, तभी सियार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर पास में मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े, जिसके बाद सियार वहां से भाग निकला। हमले में किशोरी के चेहरे पर घाव हो गए। परिजन किशोरी को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। शुक्रवार सुबह उसकी हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल किशोरी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
बहराइच में सियार ने किशोरी पर किया हमला:घास काटते समय हुई घटना, चेहरे पर नोचा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












