Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कठेला पुलिस ने सुलझाया पारिवारिक विवाद:पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने को...

कठेला पुलिस ने सुलझाया पारिवारिक विवाद:पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने को हुए तैयार


शनिवार को पारिवारिक विवाद को सफलतापूर्वक सुलझाया है। कठेला समयमाता थाना पुलिस ने शनिवार को पति-पत्नी के बीच हुए मतभेदों को दूर कर उन्हें राजी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार किया। इसके बाद दोनों को सकुशल उनके घर भेज दिया गया। यह मामला तब सामने आया जब इंद्रीग्रांट टोला खड़सरी निवासी श्रीमती रेहाना बेगम पत्नी मोहम्मद इबरार ने थाना कठेला समयमाता में ए शिकायत पत्र दिया। उन्होंने बताया था कि उनके और पति मोहम्मद इबरार के बीच पारिवारिक बातों को लेकर कहासुनी हुई थी, जिससे उनके संबंधों में मनमुटाव आ गया था। शिकायत मिलने के बाद थाना कठेला समयमाता पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने पति और पत्नी दोनों पक्षों को उनके आपसी रिश्तों, पारिवारिक दायित्वों और कर्तव्यों के बारे में समझाया। पुलिस की काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष अपने मतभेद भुलाकर एक साथ राजी-खुशी रहने को तैयार हो गए। अब उनके बीच कोई विवाद नहीं है। इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार के साथ आरक्षी संजय चौहान, गगनदीप कुमार, महिला आरक्षी मीरा रानी और रीता महिला आरक्षी खुशबू भी मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments