Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा:न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई...

खेसरहा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा:न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू


सिद्धार्थनगर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। खेसरहा थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन तथा थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। खेसरहा थाने में मु0अ0सं0 33/2026, धारा 87 एवं 137(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत मामले में इस अभियुक्त की लंबे समय से तलाश थी। पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुर्थिया तिराहा क्षेत्र में त्वरित घेराबंदी की गई। पुलिस की सतर्कता के चलते अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को थाने लाकर पूछताछ की गई। उसके विरुद्ध सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्क है। उन्होंने दोहराया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल और अधिक सुदृढ़ होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments