श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में राप्ती नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह दहावर कला स्थित बांध निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बात की 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी 24 वर्षीय विमल के रूप में हुई है। विमल पिछले लगभग 15 दिनों से दहावर कला क्षेत्र में चल रहे बांध निर्माण परियोजना में काम रहा था। बुधवार को भीषण गर्मी के कारण विमल राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने विमल को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक इकौना परमानंद तिवारी बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मजदूर की राप्ती नदी में डूबने से मौत:श्रावस्ती में नहाते समय पैर फिसलने से हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












