Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ब्लैकबोर्ड छोड़कर टीचरों ने हैंडल किया ब्लॉक रोड:बच्चे नहीं पहुंचे स्कूल तो...

ब्लैकबोर्ड छोड़कर टीचरों ने हैंडल किया ब्लॉक रोड:बच्चे नहीं पहुंचे स्कूल तो प्रधानाचार्य के संग संभाली यातायात व्यवस्था, नानपारा में जाम से अक्सर क्लास हो जाती है लेट


बहराइच के नानपारा में मंगलवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 500 मीटर तक का जाम लगा रहा। इस दौरान स्कूल पहुंचने वाले बच्चे करीब 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे। जब स्कूली बच्चे क्लास में नहीं पहुंचे तो स्कूल के प्रधानाचार्य शिक्षकों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने शिक्षकों के साथ खुद यातायात व्यवस्था संभाली। इसके बाद करीब 2 घंटे बाद बच्चे स्कूल में पहुंचे और क्लास शुरु की गई। इस मामले में प्रधानाचार्य ने पुलिस से शिकायक की और जाम की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। देखिए दो तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… नानपारा में काली कुंडा मंदिर के पास श्री शंकर इंटर कॉलेज और राम नारायण मद्धेशिया सरस्वती शिशु मंदिर आमने सामने हैं। श्री शंकर इंटर कॉलेज में क्लासेज सुबह 7 बजे से शुरू हो जाती है। रोजाना की तरह मंगलवार को स्कूल के सामने वाले सड़क पर जाम लगा रहा। सुबह 9 बजे तक स्कूल पहुंचने वाले बच्चे जाम में ही फंसी रहे। 2 घंटे तक कई बच्चे क्लॉस में नहीं पहुंचे। प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव करीब दर्जन भर शिक्षकों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने सड़क पर लगे जाम को हटाया और बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया। छात्रों के विद्यालय पहुंचने के बाद प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव कोतवाली नानपारा पहुंचे और पुलिस प्रशासन को यातायात अव्यवस्था से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि जाम के कारण बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है और समय पर स्कूल पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। कोतवाली के हेड मोहर्रिर योगेंद्र मौर्या ने बताया- विद्यालय समय पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा, जिससे यातायात सुचारु रह सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments