बहराइच जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के बल्हा ब्लॉक की मिहींपुरवा तहसील के वेलहन महेशपुर ग्राम सभा में एक सामुदायिक शौचालय पर कई सालों से ताला लटका हुआ है। मुख्य मार्ग पर लगभग 2 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह शौचालय ग्रामीणों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सामुदायिक शौचालय से उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्हें शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे निर्माण कार्यों का कोई फायदा नहीं, जिनसे आम जनता को लाभ न मिल सके। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों पर काम करवा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। उनका कहना है कि यदि यह योजना सीधे उनके खातों में पैसे के रूप में आती, तो उन्हें अधिक लाभ मिलता। योगी सरकार द्वारा करवाए जा रहे इस तरह के कार्यों से उन्हें कोई फायदा नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, सामुदायिक शौचालय में पिछले दो साल से ताला लगा है और इसे अभी तक खोला नहीं गया है। शौचालय के बाहर गंदगी और हरी-भरी घास उग आई है। मुख्य मार्ग पर स्थित होने के बावजूद अधिकारियों की इस पर कोई नजर नहीं पड़ रही है। इस संबंध में ग्राम प्रधान शिव रतन से संपर्क किया गया और उनसे शौचालय में ताला लगे होने का कारण पूछा गया। प्रधान ने जवाब दिया कि उनका कार्यकाल केवल दो-तीन महीने बचा है और उन्हें किसी तरह प्रधानी पूरी कर लेने दें।
महेशपुर गांव में 2लाख के सामुदायिक शौचालय पर ताला:कई सालों से बंद, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












