HomeHealth & Fitnessलोहिया संस्थान ने हासिल की राष्ट्रीय उपलब्धि

लोहिया संस्थान ने हासिल की राष्ट्रीय उपलब्धि

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम. सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के अंतर्गत सेंटर फॉर एविडेंस-बेस्ड गाइडलाइन्स द्वारा तकनीकी संसाधन केंद्र की स्थापना के लिए देशभर से चयनित केवल 16 संस्थानों में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का स्थान प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को जारी परिणामों के अनुसार डॉ. शिव कुमार मुद्गल, प्राचार्य-सह-प्रोफेसर, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, को इस परियोजना का प्रधान अन्वेषक नामित किया गया है।

संकाय सदस्य शामिल हैं—

प्रो.डॉ.सीएम. सिंह, निदेशक, लोहिया संस्थान ,प्रो.डॉ. अमित कौशिक, एसोसिएट डीन एवं प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग, डॉ. , प्रो. डॉ.  अजय वर्मा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, श्वसन रोग चिकित्सा विभाग, डॉ.
प्रो. डॉ. अर्पिता सिंह, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी विभाग, डॉ. मिली सेंगर, एसोसिएट प्रोफेसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग, देश के केवल 16 चयनित संस्थानों में डॉ. लोहिया संस्थान का चयन होना संस्थान के लिए अत्यंत गौरव एवं सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि संस्थान की उत्कृष्ट अनुसंधान क्षमता, साक्ष्य-आधारित चिकित्सा व राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति एवं उपचार दिशानिर्देशों के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है।

 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments