HomeHealth & Fitnessधर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ...

धर्म-जाति नहीं, विकास की राजनीति करती है लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): रामनाथ सिंह

बिजनौर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुरादाबाद मंडल महासचिव रामनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर देश के समग्र विकास में भागीदारी सुनिश्चित करना है।

रामनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश को ऐसी राजनीति की आवश्यकता है, जो युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान, गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करे। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इन्हीं मूलभूत विषयों को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाएं और Chirag Paswan के मिशन को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत राष्ट्र की नींव होता है।

रामनाथ सिंह ने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी का विस्तार तेजी से हो रहा है और आने वाले समय में पार्टी प्रदेश की राजनीति में एक सशक्त भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular