श्रावस्ती जिले के नासिरगंज कस्बे में स्थित महादेवा मोहल्ले की गलियां इन दिनों कूड़े के ढेर में तब्दील हो गई हैं। नासिरगंज चौराहे के पास मुख्य सड़क पर प्लास्टिक और घरेलू कचरे का अंबार लगा है। इस गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सड़क संकरी होने से बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के इस ढेर से उठने वाली दुर्गंध और पनपते मच्छरों के कारण इलाके में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। मोहल्ले के निवासी रहमान, अंजुम, हाफिज जी और कैफ ने बताया कि सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए बार-बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की सफाई कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
महादेवा की गलियां कूड़े के ढेर में तब्दील:स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी, संक्रामक बीमारियों का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












