Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज ब्लॉक का वाटर एटीएम खराब:भीषण गर्मी में लोग पेयजल को तरस...

महराजगंज ब्लॉक का वाटर एटीएम खराब:भीषण गर्मी में लोग पेयजल को तरस रहे, एडीओ ने दिया बजट का हवाला


महराजगंज सदर ब्लॉक परिसर में लगा वाटर एटीएम इन दिनों पूरी तरह से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी के बावजूद इसके बंद होने से ब्लॉक परिसर में आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए ब्लॉक परिसर पहुंचते हैं। गर्मी के मौसम में उन्हें शुद्ध पेयजल की आवश्यकता होती है, लेकिन वाटर एटीएम बंद होने के कारण उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। परिसर में पानी की उचित व्यवस्था न होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि संबंधित विभाग लंबे समय से खराब पड़े इस वाटर एटीएम पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार ने आम जनता को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से यह वाटर एटीएम स्थापित किया था, लेकिन उचित रखरखाव के अभाव में यह अनुपयोगी पड़ा है। इस संबंध में एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल ने बताया कि उनके पास इसके लिए बजट नहीं है और इसकी जिम्मेदारी विकासखंड अधिकारी महराजगंज की है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द वाटर एटीएम को चालू कराने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें पेयजल की सुविधा मिल सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments