Homeक्राइम (Crime)बरेली में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कूल बस पेड़ से टकराने से...

बरेली में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कूल बस पेड़ से टकराने से 13 बच्चे घायल

बरेली: बरेली शुक्रवार सुबह लगभग 6:30 बजे बरेली के भोजीपुरा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। न्यू इंग्लैंड डिकोन्स स्कूल की एक बस जटऊ पट्टी गांव के समीप लिंक मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त बस में कुल 31 बच्चे सवार थे, जिनमें से 13 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, और शुरुआती दौर में यह बात सामने आई है कि स्कूल बस का चालक नाबालिग था।

Also Read: 3000 शराब की दुकानों का The End…राजस्व में ‘धुरंधर’ निकला आबकारी विभाग

स्कूल प्रबंधन की घोर लापरवाही

दुर्घटना की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन और अभिभावक तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचे। गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि एक तो स्कूल की बस खस्ताहाल हालत में थी, ऊपर से उसे एक नाबालिग द्वारा चलाया जा रहा था, जिसके कारण यह भयानक हादसा हुआ। एक अभिभावक ने मीडिया को बताया कि उन्होंने कई बार स्कूल प्रबंधन से जर्जर बस को बदलने और नाबालिग ड्राइवर को हटाने की मांग की थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने हर बार उनकी शिकायतों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया।

Also Read:UP: खुद को जगन्नाथ बताकर करा दिया जमीन का बैनामा, फर्जीवाड़े का आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

प्रबंधन की इस मनमानी और लापरवाही का खामियाजा आज मासूम बच्चों को भुगतना पड़ा है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश है। परिजनों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से किसी भी अन्य बच्चे की जान जोखिम में न पड़े।

अस्पताल में भर्ती घायल बच्चों में वसीम राजा (कक्षा-8), अक्सी नूर (कक्षा-4), अबुसर (कक्षा-एनसी), अस्लान (कक्षा-2), आकिब (कक्षा-2), मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद असलम और आसिफ राजा शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. 



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments