Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में मल्हनी फुलवरिया लूटकांड का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग संरक्षण...

महराजगंज में मल्हनी फुलवरिया लूटकांड का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग संरक्षण में भेजे गए; ज्वेलरी और वाहन बरामद


महराजगंज पुलिस ने पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के चर्चित मल्हनी फुलवरिया लूटकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने लूटी गई करीब ढाई लाख रुपये की ज्वेलरी और घटना में उपयोग और लूटी गई कुल पांच गाड़ियां भी बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुरन्दरपुर पुलिस, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम इस मामले की लगातार जांच कर रही थी। जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 को मल्हनी फुलवरिया के पास ज्वेलरी कारोबारी रंजीत सोनी पर बदमाशों ने हमला कर दिया था। आरोपियों ने अंग्रेजी शराब की बोतल से उनके सिर पर वार कर उन्हें घायल किया और उनकी अपाचे बाइक व जेवर लूटकर फरार हो गए थे। कई दिनों से कर रहे थे रेकी
पीड़ित की तहरीर पर पुरन्दरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरोह का मुख्य सरगना सनोज वर्मा है। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कई दिनों तक कारोबारी की रेकी की थी। उन्होंने उसकी दुकान बंद करने का समय, आने-जाने का रास्ता और अन्य गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाई थी। योजना के तहत, सुनसान स्थान पर घेरकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बाद में पहचान छिपाने के लिए लूटी गई ज्वेलरी को गलाकर ठिकाने लगाने की तैयारी की गई थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे मधुकपुर महदेवा स्थित पुराने पंचायत भवन के पास पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 799 ग्राम चांदी, 1.3 ग्राम सोना, एक लूटी गई अपाचे बाइक, चार अन्य मोटरसाइकिलें, एक कटर और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सनोज वर्मा, समीर अहमद, राजन उर्फ भोलू मौर्या और मुकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए इस खुलासे को एक बड़ी सफलता बताया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments