Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर व्यक्ति की मौत:सबया रेलवे क्रॉसिंग के पास...

सिसवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर व्यक्ति की मौत:सबया रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा, चालक मौके से फरार


सिसवा नगरपालिका के सबया में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए थे। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सिसवा कस्बे के गोपालनगर मुहल्ला निवासी मोहन वर्मा (45) के रूप में हुई है। मोहन फेरी का काम करते थे। गुरुवार को वह बहुआर बाजार गए थे और देर रात वहां से सिसवा लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। मोहन जैसे ही सबया रेलवे क्रॉसिंग से आगे बढ़े, सिसवा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर मौके पर ही पलट गया, जिसके नीचे दबने से मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। मोहन को तुरंत एम्बुलेंस से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#ससव #म #टरकटरटरल #स #कचलकर #वयकत #क #मतसबय #रलव #करसग #क #पस #हदस #चलक #मक #स #फरर
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments