Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में विवाहिता ने की आत्महत्या, दहेज उत्पीड़न का आरोप:पति, सास और...

श्रावस्ती में विवाहिता ने की आत्महत्या, दहेज उत्पीड़न का आरोप:पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज


श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। अतिरिक्त दहेज की मांग और प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के विशुनापुर निवासी असगर अली ने हरदत्तनगर गिरंट थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी नगमा का विवाह लगभग ढाई साल पहले रानीसीर गांव निवासी शहबाज पुत्र कमाल खां से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास और ससुर अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे। ससुराल पक्ष पर चार पहिया वाहन और दो लाख रुपये नकद मांगने का आरोप है। पिता असगर अली के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर नगमा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। नगमा ने कई बार अपने मायके वालों को इस बारे में बताया था। परिजनों ने ससुराल पक्ष से बातचीत कर समझौता कराने का प्रयास भी किया, लेकिन उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि 1 जून 2026 की सुबह दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना से तंग आकर नगमा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया। थाना अध्यक्ष महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पति शहबाज, ससुर कमाल खां और सास गुलनाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments