बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की पहचान चांदमारी इलाके की रहने वाली सुप्रिया के रूप में हुई है। उसका विवाह एक वर्ष पूर्व बख्शीपुरा इलाके के कृष्ण कश्यप से हुआ था। शनिवार शाम को उसका शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने उसके पति और सास के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
बहराइच में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव:पिता ने पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया
RELATED ARTICLES












