Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भारतभारी में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़:बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर...

भारतभारी में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़:बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर और क्लीनिक, गलत इलाज से गई कई लोगों की जान


बयारा डुमरियागंज। भारतभारी क्षेत्र में बिना लाइसेंस के कई मेडिकल स्टोर और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इन अवैध प्रतिष्ठानों के कारण कई बार मरीजों की हालत बिगड़ी है, और कुछ मामलों में तो उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ‘झोलाछाप डॉक्टर’ मरीजों की जिंदगी को खतरे में डालकर अपनी कमाई कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां झोलाछाप डॉक्टरों के गलत इलाज से मरीजों की स्थिति गंभीर हुई है। इसके बावजूद, स्वास्थ्य विभाग इन पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल रहा है। विशेष रूप से भारतभारी क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के इलाज में भी लापरवाही बरती जा रही है। बिना उचित डिग्री वाले लोग गर्भवती महिलाओं का इलाज कर रहे हैं, जो उनके जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। भारतभारी के मोतीगंज, आजाद नगर, अजगरा चौराहा और बढ़नी जैसे स्थानों पर बिना लाइसेंस और डिग्री के मेडिकल स्टोर व क्लीनिक धड़ल्ले से चल रहे हैं। हालांकि, भारतभारी के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है, लेकिन भारतभारी में ये प्रतिष्ठान आज भी बिना किसी रोक-टोक के संचालित हो रहे हैं। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा के अधीक्षक विकास चौधरी ने बताया कि अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments