सिसवा के मुखर्जी नगर वार्ड स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह और टीचर-पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के चेयरमैन ओ. ए. जोसफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार प्रत्येक विद्यार्थी के सतत परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम हैं, जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रिंसिपल बैजू चेरियन ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। प्रबंधक बिंसी जोसफ ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उच्च नैतिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य शिवेंद्र सिंह, फणींद्र मिश्रा, प्रेम सागर चौबे, धनंजय मिश्र, मुन्ना पाण्डेय, भुनेश्वर मिश्र, राजकुमार सिंह, अशोक प्रजापति, संतोष वर्मा, सतीश त्रिपाठी, अजीत बारीक, गंगा दूबे, प्रिया पाण्डेय, सोनू भारती, अमृता पाठक, मनीष श्रीवास्तव, मंशा गुप्ता, मनोरमा जायसवाल, सलोनी अग्रवाल, अनूप रौनियार, रंजना त्रिपाठी, शिजा चेरियन, पूर्णिमा शाही, संतोष तिवारी, ओम प्रकाश वर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, संजय गुप्ता, सिनसी पीटर, ललितेश गुप्ता, रमा श्रीवास्तव, स्नेहा और मुकेश सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा सेंट जोसेफ्स स्कूल में मेधावी छात्र सम्मानित:पुरस्कार समारोह में मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












