Home Blog Page 24

मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) नारी सुरक्षा • नारी सम्मान • नारी स्वावलंबन* *महिला सुरक्षा, सम्मान एवं जागरूकता बलरामपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता

 

 

 

*बलरामपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।*

*पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में तथा *मिशन शक्ति नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के नेतृत्व में गठित महिला सुरक्षा दलों द्वारा बाजारों एवं ग्राम चौपालों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया। महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा उनका त्वरित निस्तारण किया गया।

 

*कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों —*

वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 — के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

इसके अतिरिक्त *गुड टच–बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), महिला अधिकारों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों* पर जागरूकता हेतु सार्थक चर्चा की गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट का वितरण भी किया गया तथा थाना स्थानीय पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई, ताकि महिलाएं एवं बालिकाएं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इन सेवाओं का प्रभावी रूप से लाभ उठा सकें।

 

*बलरामपुर पुलिस द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक महिला एवं बालिका भयमुक्त, सुरक्षित एवं स्वाभिमानी जीवन व्यतीत कर सके।*

 

प्लेन क्रैश में 100 मीटर दूर जाकर गिरने के बावजूद बच गई अटेंडेंट की जान


अमेरिका के न्यूयार्क स्थित लागार्डिया एयरपोर्ट पर एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा सामने आया है। एयर कनाडा जैज का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर मौजूद दमकल की गाड़ी से टकरा गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार दोनों पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई। क्रैश में अटेंडेंट 100 मीटर दूर जा गिरी लेकिन चमत्कारिक रूप से बच गई। मीडिया रिपोर्ट में इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

 

प्लेन में सवार 70 साल की सीनियर फ्लाइट अटेंडेंट सोलेंज ट्रेम्बले प्लेन के टकराने से उछलकर मलबे से करीब 100 मीटर दूर गिरीं। उनकी बेटी ने बताया कि जब बचाव दल उनके पास पहुंचा तो तब भी अपनी सीट बेल्ट से बंधी हुई थीं। इतनी ऊंचाई और तेजी से गिरने के बाद भी सोलेंज का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: ‘मैं या आयतुल्लाह कंट्रोल करेंगे होर्मुज…’, ईरान पर यह कैसा दावा कर रहे ट्रंप?

 

हादसे के बाद सामने आई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की ऑडियो रिकॉर्डिंग से रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं। रिकॉर्डिंग के अनुसार, रनवे पर भारी कन्फ्यूजन की स्थिति थी। एक कंट्रोलर ने पहले दमकल की गाड़ी को रनवे पार करने की अनुमति दी लेकिन जैसे ही उसे सामने से आते विमान का अहसास हुआ वह चिल्लाया, ‘रुको, ट्रक-1, रुको!’ लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रिकॉर्डिंग में एक कंट्रोलर को यह कहते भी सुना गया कि उससे बड़ी गलती हो गई, जिस पर साथी ने उसे दिलासा दी।

दो युवा पायलटों ने गंवाई जान

इस दर्दनाक हादसे ने दो जांबाज पायलटों की जिंदगी छीन ली। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय एंटोइन फॉरेस्ट और मैकेंजी गुनथर के रूप में हुई है। एयर लाइन पायलट्स एसोसिएशन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे विमानन इतिहास का एक काला दिन बताया है। फिलहाल अमेरिकी विमानन एजेंसियां इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि आखिर रनवे पर सुरक्षा प्रोटोकॉल में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और ATC और ग्राउंड स्टाफ के बीच समन्वय की कमी का असली जिम्मेदार कौन है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के 24 दिन, कहीं ड्रोन, कहीं मिसाइल, कहीं मौतें, कहां-कहां तबाही मची?

 

विमान (CRJ-900) और ट्रक की टक्कर के बाद सोलांज ट्रेम्बले जिस तरह सुरक्षित मिलीं उसने विशेषज्ञों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। विमान से इतनी दूर जा गिरने के बावजूद वह अपनी सीट से मजबूती से बंधी रहीं, जिससे उन्हें सिर में घातक चोट नहीं आई। हालांकि, उन्हें शरीर में कई जगह गंभीर फ्रैक्चर हुए हैं और फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में सोलांज समेत कुल 9 लोग घायल हुए हैं।

फिर आने वाली है आफत! 29 मार्च तक आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी

देशभर में मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, बिहार, पंजाब समेत करीब एक दर्ज राज्यों में बारिश और तूफान चलने की संभावना है। अगले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो दक्षिण भारत के एक से दो राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव रहेगा। वहीं, पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

 

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां मौसम सुहावना बना हुआ है। मार्च के शुरुआत में बढ़ी हुई गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिन के समय धूप नजर आती है लेकिन ठंडी हवाओं के कारण उसका असर भी कम हो जाता है। कल यानी 26 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और दिल्ली में भी बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। 26 से 29 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई गई है और इसके साथ ही तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। हालांकि, वायु प्रदूषण में कमी होगी। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप का ईरान से हमला रोकने की बात कहना शांति नहीं बल्कि नैरेटिव गढ़ने की चाल है

आज का मौसम

पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

पंजाब और हरियाणा के किसानों के लिए खराब मौसम आफत बना हुआ है। बेमौसम बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो गया है और अभी भी किसानों के लिए राहत के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने का पूर्वानुमान घोषित किया है, जिसका असर हरियाणा और पंजाब के मौसम पर पड़ेगा। इन दोनों राज्यों में 26 से 28 मार्च तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है। 

इन राज्यों में भी होगी बारिश

पंजाब और हरियाणा के अलावा कल 26 मार्च को दिल्ली में कई जगहों पर बारिश होगी।  इस दौरान बादल भी गरजेंगे, साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी 27 से 29 मार्च तक मौसम खराब रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 27 मार्च को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। 

 

 

28 मार्च को राजस्थान में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चलेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़,  हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है। 

25 मार्च का मौसम

 

इन राज्यों में भी अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में मौसम खराब है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश-आंधी की चेतावनी है। मौसम विभाग ने कल पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ओले गिरने की संभावना जताई है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघायल में 28 मार्च तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। 

 

यह भी पढ़ें: पत्नी ने फोन नहीं उठाया, तो पति ने बच्चों के सामने डंडे से पीट-पीटकर ले ली जान

26 मार्च का मौसम

 

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत और पूर्वोतर भारत में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। वहीं, दक्षिण भारत में मौसम अपेक्षाकृत गर्म है। मौसम विभाग के अनुसार,  तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में छिटपुट हल्की बारिश, गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।  दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश का दौर जारी है लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 

झुर्रियों से हैं परेशान, डाइट में शामिल करें ये चीजें, पाए नेचुरल ग्लो


बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते हैं। आजकल कम उम्र में ही लोग जरूरत से ज्यादा बूढ़े नजर आते हैं। चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती है जिसकी वजह से त्वचा का निखार खो जाता है।

 

आज के समय में युवा कम उम्र में एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। ये चीजें त्वचा के लिए नुकसानदायक है। क्या आप जानते हैं उम्र से जुड़ी समस्याओं को हेल्दी लाइफस्टाइल से धीमा कर सकते हैं। इसके बारे में हमने न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक  से बात की।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में मुंहासों से हैं परेशान, बेदाग और निखरी त्वचा के लिए फॉलो करें ये रूटीन

एजिंग को कम करने के लिए खाएं ये सप्लीमेंट्स

कोलेजन- कॉलेजन त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखने का काम करता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है। इसकी वजह से झुर्रियां आने लगती है। ये झुर्रियां आपके माथे और आंखों के आसपास नजर आती है। त्वचा लूज हो जाती है।

 

विटामनि सी- विटामिन सी पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है और कोलेजन के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। ये आपकी त्वचा में निखार लाता है और एंटी एजेंट की तरह काम करता है। ये शरीर की कोशिकाओं को भी बूढ़ा नहीं होने देता है।

 

विटामिन ई- विटामिन ई त्वचा को ड्राइनेस से बचाने के काम करता है। विटामिन ई भी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। 

 

ओमेगा 3 फैटी एसिड– ये त्वचा में इंफ्लेमेशन को कम करता है, साथ ही त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसके अलावा दिल के लिए भी अच्छा होता है। कुछ स्टडी के मुताबिक ओमेगा 3 एजिंग को धीमा करने का काम करता है।

 

करक्यूमिन- करक्यूमिन हल्दी में पाया जाता है। कुछ लोग हल्दी वाला उबटन लगाते हैं। ये पावरफुल एंटी इन्फ्लेमेटरी है जो एजिंग को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर के अंदर इफ्लेमेशन या रेडनेस की समस्या को कम करने का काम करता है।

 

रेसवेरेट्रॉल (resveratrol)- रेसवेरेट्रॉल शरीर में एंटी एजेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी की तरह शरीर में काम करता है। ये आपके हार्ट और ब्रेन के लिए फायदेमंद होता है। ये पदार्थ खासतौर से अंगूर और बैरिज में पाया जाता है।

 

कोएंजाइम Q10 (CoQ10)- कोएंजाइम Q10 एनर्जी को बढ़ाता है। साथ ही थकान और एंटी इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करता है। उम्र के साथ शरीर में Q10 का लेवल कम हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें: दिमाग को सुन्न कर दे रहा है रील देखने का चस्का, हैरान कर देगी यह स्टडी

डाइट में शामिल करें ये चीजें

  • कोएंजाइम Q10- ब्रोकली, पत्ता गोभी, पालक और सोयाबीन, मूंगफली, पिस्ता और अखरोट, तिल में को क्यू 10 की मात्रा अधिक होती है।
  • संतरा, स्ट्रबेरी और अंगूर में को क्यू 10 की अधिक मात्रा होती है।
  • साबूत अनाज- गेंहू, ब्राउन राइस, राजमा, चना, 
  • नॉन वेज- ऑर्गन मीट और फैटी एसिड
  • अमेगा 3- नट्स और सीड्स में सबसे ज्यादा ओमेगा 3 पाया जाता है।
  • रेडवाइन, कोको, पिस्ता, डार्क चॉकलेट
  • कोलेजन-विटामिन सी, ए, ई  कोलेजन को बूस्ट करने के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए।

हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें

  • पर्याप्त मात्रा में पाना पिएं।
  • योग करें।
  • रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें।
  • संतुलित आहार लें।

नवरात्रि में मां कालरात्रि की कृपा किन राशियों पर होगी, जानिए पूरा राशिफल


25 मार्च 2026, बुधवार का दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के प्रभाव में रहेगा। आज का मूलांक 7 है, जिसका स्वामी केतु माना जाता है और यह अंक आध्यात्मिकता, विश्लेषण, गहराई और अंतर्ज्ञान का प्रतीक है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा आज भी वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जहाँ वे अपनी उच्च अवस्था में बने हुए हैं। सूर्य और बुध की मीन राशि में युति ‘बुधादित्य योग’ का निर्माण कर रही है, जो बौद्धिक कार्यों और रणनीतिक योजना बनाने के लिए एक अत्यंत शक्तिशाली ऊर्जा प्रदान कर रही है।

 

आज की समग्र ऊर्जा आत्म-मंथन और शोध के लिए बहुत अनुकूल है। बुधवार का दिन और मूलांक 7 का मेल बौद्धिक स्पष्टता और मानसिक शांति की ओर संकेत करता है। चंद्रमा का वृषभ राशि में होना हमें व्यावहारिक बनाए रखेगा, जिससे हम अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक केंद्रित महसूस करेंगे। यह दिन उन लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी है जो शिक्षा, ज्योतिष, विज्ञान या किसी भी प्रकार के तकनीकी अनुसंधान से जुड़े हैं। केतु का प्रभाव आज आपको कुछ नया सीखने और पुरानी समस्याओं के समाधान खोजने में मदद करेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: पापमोचनी एकादशी के दिन कौन-सी कथा पढ़नी चाहिए? जान लीजिए

 

राशिफल

 

मेष 


आज का दिन आपके लिए संचय और परिवार पर ध्यान देने का है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से बड़ा लाभ मिल सकता है। धन की आवक बनी रहेगी, लेकिन निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। घर में किसी सदस्य की सफलता से उत्सव का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संवाद मधुर रहेगा। मुख या गले से संबंधित छोटी समस्या हो सकती है।
 आज क्या करें: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं। 
आज क्या न करें: आज किसी के साथ कड़वे शब्दों का प्रयोग न करें।

 

वृषभ 


चंद्रमा आपकी ही राशि में उच्च के हैं, जिससे आपका आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आप केंद्र बिंदु बने रहेंगे। नई योजनाओं को लागू करने के लिए दिन सर्वश्रेष्ठ है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च संभव है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहितों के लिए विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन मानसिक थकान से बचने के लिए ब्रेक लें। 
आज क्या करें: छोटी कन्याओं को कुछ उपहार दें।
 आज क्या न करें: अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें।

यह भी पढ़ें: कम पैसे में कैसे करें बद्रीनाथ धाम की यात्रा? तरीका जानिए

मिथुन 


आज का दिन आपके लिए थोड़ा खर्चीला और भागदौड़ वाला हो सकता है।  काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है।  बजट पर नियंत्रण रखें। अस्पताल या बाहरी कामों पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है। धैर्य से काम लें। नींद पूरी न होने से सिरदर्द हो सकता है।
 आज क्या करें: पक्षियों को पानी पिलाएं और गाय की सेवा करें। 
आज क्या न करें: आज उधार लेन-देन से बिल्कुल बचें।

 

कर्क


आज का दिन आपकी अधूरी इच्छाओं की पूर्ति का है।  ऑफिस में आपके सुझावों की सराहना होगी। व्यापार में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने निवेश से आज लाभ होने की पूरी उम्मीद है। मित्रों के साथ शाम सुखद बीतेगी। संतान की ओर से गर्व महसूस होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मन में सकारात्मक विचार आएंगे।
 आज क्या करें: शिव चालीसा का पाठ करें। 
आज क्या न करें: भावुक होकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें।

 

यह भी पढ़ें:900 से अधिक मंदिरों का पहाड़, लेकिन सूरज ढलते ही क्यों छा जाता सन्नाटा?

सिंह 


आज आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। सामाजिक रसूख का लाभ व्यापार में मिलेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ के प्रबल अवसर हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। पिता का सहयोग हर मोड़ पर मिलेगा। हड्डियों या जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
 आज क्या करें: उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
 आज क्या न करें: काम के बीच में आलस्य न दिखाएं।

 

कन्या


आज भाग्य आपके साथ है, जिससे जटिल कार्य भी आसानी से पूरे होंगे।उच्च शिक्षा या विदेश से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई दिशा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी धार्मिक कार्य में दान कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करें।
 आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
 आज क्या न करें: महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें।

 

तुला

 
आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर किसी से वाद-विवाद न करें। व्यापार में कागजी कार्रवाई को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति: अचानक धन हानि के संकेत हैं, सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। ससुराल पक्ष से कोई खबर मिल सकती है। पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। 
आज क्या करें: महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करें। 
आज क्या न करें: आज कोई नया काम शुरू न करें।

 

वृश्चिक

 
आज का दिन साझेदारी और रिश्तों के लिए अत्यंत शुभ है। व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। आय स्थिर रहेगी। जीवनसाथी के नाम पर निवेश करना लाभदायक होगा।  दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य: त्वचा से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, सफाई का ध्यान रखें। 
आज क्या करें: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें। 
आज क्या न करें: दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप न करें।

 

धनु


आज आप अपनी मेहनत और बुद्धि से शत्रुओं को मात देंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उन्हें बखूबी हल कर लेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल होंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएं। पेट से संबंधित पुरानी समस्या उभर सकती है, खान-पान का ध्यान रखें। 
आज क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं। 
आज क्या न करें: आज किसी से कर्ज न लें।

 

मकर


विद्यार्थियों और प्रेमियों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी।  खुद को तरोताजा महसूस करेंगे, खेलकूद में भाग ले सकते हैं। 
आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें। 
आज क्या न करें: महत्वपूर्ण निर्णय लेने में देरी न करें।

 

कुंभ 


आज आपका ध्यान घरेलू सुख-सुविधाओं और शांति पर रहेगा। रियल एस्टेट या होम डेकोर के बिजनेस में लाभ होगा। ऑफिस में माहौल सामान्य रहेगा। घर की मरम्मत या वाहन पर खर्च हो सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। माता के साथ समय बिताएं, उनका आशीर्वाद मिलेगा। घर में शांति बनी रहेगी। छाती में जकड़न या जुकाम की संभावना है। 
आज क्या करें: जरूरतमंदों को कंबल या अनाज दान करें।
 आज क्या न करें: घर के बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें।

 

मीन 


आज पराक्रम और सामाजिक सक्रियता के लिए दिन उत्तम है। संचार और मार्केटिंग के क्षेत्र में ख्याति मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा लाभदायक होगी। भाइयों के सहयोग से धन की स्थिति सुधरेगी। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधरेंगे। घर में उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य: कंधों या हाथों में दर्द की समस्या हो सकती है।
 आज क्या करें: नारायण कवच का पाठ करें।
 आज क्या न करें: आलस्य के कारण सुनहरे अवसर न खोएं।

 

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और सकारात्मकता के साथ दिन का आनंद लें।

 

कौन हैं बागेर गालीबाफ जिनसे वार्ता की झूठी खबर फैला रहे डोनाल्ड ट्रंप?


इजरायल, अमेरिका और ईरान की जंग 25वें दिन में पहुंच गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान पर दावा कर रहे हैं कि वहां का शीर्ष नेतृत्व उनसे बात कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और ईरान मिलकर होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण रखेंगे। वह यह भी दावा कर रहे हैं कि ईरान ने होर्मुज पर उन्हें तोहफा दिया है। ईरान, डोनाल्ड ट्रंप के किसी भी दावे को नहीं मान रहा है। ईरान बार-बार खारिज कर रहा है कि ऐसी कोई बातचीत अमेरिका से नहीं हो रही है।|

अमेरिका का दावा है कि ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ अमेरिका के साथ संपर्क में हैं। शांति वार्ता को लेकर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के साथ चर्चा कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के साथ किसी भी तरह की बातचीत से ईरान ने इनकार किया है। उन्होंने साफ कहा है कि ट्रंप के साथ कोई बातचीत नहीं हो रही है।   

यह भी पढ़ें: ट्रंप का ईरान से हमला रोकने की बात कहना शांति नहीं बल्कि नैरेटिव गढ़ने की चाल है

किस सम्मानित व्यक्ति की बात कर रहे हैं ट्रंप?

मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं हुई है। ऐसी खबरें वित्तीय और तेल बाजारों को प्रभावित करने के लिए फैलाई जा रही हैं। डोनाल्ड ट्रंप, ईरान पर कई गलत दावे कर चुके हैं। महज दो दिनों में जंग खत्म करने का दावा करने वाले ट्रंप, खाड़ी के देशों में अपने सैन्य ठिकाने गंवा चुके हैं। यह जंग, अमेरिका पर भारी पड़ रही है। 

मोहम्मद बागेर गालीबाफ से बात कर रहे ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि वह ईरान में सबसे सम्मानित शख्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। मोजतबा खामेनेई उनसे बात नहीं करेंगे। राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन कभी ट्रंप से बात करेंगे नहीं। यह दावा भी डोनाल्ड ट्रंप का गलत साबित हो रहा है। खुद बागेर गालीबाफ बता चुके हैं कि वह अमेरिका से कोई बात नहीं कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: ईरान को लेकर क्या है अगली रणनीति? डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी से बात

मोहम्मद बागेर गालीबाफ कितने दमदार?

मोहम्मद बागेर गालीबाफ, ईरान और मोजतबा खामेनेई के मजबूत सिपाही हैं। उन्होंने इस्लामिक गणराज्य की रक्षा के लिए आह्वान किया है। उनका कहना है कि ईरान की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वह इस्लामिक ईरान की रक्षा के लिए प्रदर्शनकारियों के दमन के खिलाफ रहे हैं। 2013 के एक ऑडियो में उन्होंने दावा किया था कि युवा पुलिस कमांडर के रूप में उन्होंने मोटरसाइकिल पर सवार होकर लकड़ी की छड़ियों से प्रदर्शनकारियों को पीटा था।

कितने दागदार हैं गालिबाफ?

ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ इस्लामी क्रांति के प्रति कट्टर रहे हैं। उन्होंने 1980 के दशक में ईरान-इराक युद्ध के दौरान इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड कोर (IRGC) में शामिल होकर अपने  करियर की शुरुआत की थी। वह पुलिस प्रमुख बने, 1999 और 2003 के छात्र प्रदर्शनों को कुचलने के लिए वह बदनाम रहे हैं। 2013 के एक ऑडियो में उन्होंने जिक्र किया था कि वह प्रदर्शनकारियों को छड़ी से पीटते हैं।

यह भी पढ़ें: ईरान-इजरायल युद्ध खिंचने पर पीएम मोदी किन चुनौतियों की बात कर रहे थे?

ट्रंप प्रशासन के बात कर रहे हैं गालिबाफ?

अमेरिका-इजराइल अभियान में कई ईरानी शीर्ष नेताओं के मारे जाने के बाद गालिबाफ ईरान के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वह ईरान के बहुत सम्मानित व्यक्ति के साथ बातचीत कर रहे हैं। गालिबाफ ने तुरंत इनकार करते हुए इसे फर्जी खबर बताया। उन्होंने कहा कि कोई वार्ता नहीं हुई। ऐसी खबरें बाजारों को बचाने के लिए फैलाई जा रहीं हैं।

ट्रंप की बात मान पाएंगे गालिबाफ?

गालिबाफ के लिए इस्लामिक गणराज्य की सुरक्षा पहले हैं। उन्होंने युद्ध को क्षेत्रीय स्तर पर फैलाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि वह युद्धविराम नहीं चाहते, बल्कि आक्रामक को सबक सिखाना चाहते हैं। उनका मकसद अब अमेरिका और इजरायल की तबाही है। ईरान ने इजरायल के खिलाफ नए सैन्य हमलों की शुरुआत की है। 

गालिबाफ को ईरान में क्यों पसद करते हैं लोग?

12 साल तक गालिबाफ तेहरान के मेयर रहे हैं। उन्होंने तेहरान को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाई। उनके कार्यकाल पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे। वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी बने लेकिन सफल नहीं हो पाए। 

यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका-इजरायल जो कहते हैं, PM वही करते हैं,’ ईरान संकट पर बोले राहुल गांधी

2020 से ताकतवर पद में हैं गालिबाफ

2020 से ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ हैं। वह सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के करीबी रहे हैं। मोजतबा खामेनेई के साथ भी उनके पारिवारिक संबंध हैं। लोग उन्हें असली खिलाड़ी मानते हैं, जिनके बिना ईरान की विदेश नीति से जुड़े कोई फैसले नहीं लिए जाते हैं।

अमेरिका पर क्या सोचते हैं गालिबाफ?

गालिबाफ ईरान की अस्मिता पर हमला बर्दाश्त करने वाले नेताओं में शामिल नहीं हैं। वह बाहरी शक्ति और दबाव का मुंहतोड़ जवाब देने की कूटनीति अपनाते हैं। वह ट्रंप के सामने झुकने के इरादे नहीं रखते हैं। 

13 साल कोमा में रहे, अब मुक्ति, हरीश राणा कितनों की जिंदगी बचा गए?


एम्स दिल्ली में भर्ती हरीश राणा का 13 साल लंबे इंतजार के बाद निधन हो गया है और उनके परिवार ने अंगदान का बड़ा फैसला लेकर दो लोगों को नई जिंदगी दी है। सुप्रीम कोर्ट से पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छा मृत्यु की इजाजत मिलने के बाद हरीश ने दुनिया को अलविदा कहा और उनके कॉर्निया व हार्ट वॉल्व डोनेट किए गए हैं।

 

यह मामला साल 2013 का है जब पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र हरीश राणा चौथी मंजिल से गिर गए थे। इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वह कोमा में चले गए। पिछले 13 वर्षों से वह बिस्तर पर थे और उनका शरीर पूरी तरह गल चुका था जिसके बाद उनके पिता ने कोर्ट से गुहार लगाई थी।

 

यह भी पढ़ें: गोद लेने पर भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, कंपनियों को फायदा होगा या नुकसान?

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

हरीश के पिता अशोक राणा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च 2026 को गरिमा के साथ मृत्यु की अनुमति दी। अदालत ने माना कि मशीनों के सहारे जीवीत रहना उनके लिए कष्टकारी था। भारत में यह एक दुर्लभ कानूनी आदेश था जिसमें मरीज को शांति से विदा होने की इजाजत मिली।

 

अदालत के आदेश पर हरीश को एम्स लाया गया जहां मेडिकल बोर्ड की देखरेख में धीरे-धीरे उनका मशीनी सपोर्ट हटाया गया। इस भावुक पल में परिवार साथ था और ब्रह्मकुमारी संस्थान की सिस्टर ने उन्हें तिलक लगाकर विदा किया। परिवार ने उनके अंगो को दान करने का साहस भरी निर्णय लिया।

 

यह भी पढ़ें: एयरफोर्स का जवान ही बेच रहा था सेना के राज, पाकिस्तान की ISI से लिए पैसे

अंगदान से मिली नई रोशनी 

हरीश की मृत्यु के बाद उनके शरीर से दोनों आंखें और हार्ट वॉल्व डोनेट किए गए हैं। इन अंगों की मदद से दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिलेगी और एक मरीज का जीवन बचाया जा सकेगा। 13 साल के लंबे संघर्ष के बाद हरीश जाते-जाते दूसरों के लिए मिसाल बन गए।

Hello world!

Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!