Home Blog Page 3

कौन था बिलाल आरिफ सलाफी जिसकी हत्या से लोग जोड़ रहे धुरंधर कनेक्शन?


पाकिस्तान के मुरीदके में ईद के मौके पर एक सनसनीखेज घटना घटी है, जहां आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ की हत्या कर दी गई। इस हत्या से ज्यादा उसका तरीका चर्चा का केंद्र बन गया है। हत्या के स्टाइल को देखते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे धुरंधर फिल्म से जोड़ना शुरू कर दिया है। जिस तरह बिलाल की हत्या की गई है, उसी तरह का मर्डर सीन धुरंधर फिल्म में दिखाया गया है।

21 मार्च को मुरीदके में बिलाल आरिफ मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर आए ही थे कि हमलावरों ने उन पर गोली चलाई और चाकू से कई बार वार किए। हत्या की वजह अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। बिलाल के मर्डर का स्टाइल नया नहीं है, इससे पहले भी इसी तरीके से लोगों की हत्या हो चुकी है। बिलाल आरिफ की मौत के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके कमेंट बॉक्स में लोग कह रहे हैं कि यह धुरंधर फिल्म के मर्डर सीन जैसा है। अब सवाल उठता है कि बिलाल आरिफ कौन है, जिसकी इस प्रकार हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें: ‘हमदर्दी है तो ईरान चले जाओ…’, शियाओं पर जुल्म ढा रहे आसिम मुनीर?

कौन है बिलाल आरिफ सलाफी?

बिलाल आरिफ सलाफी लश्कर-ए-तैयबा का अहम चेहरा था। वह 2005 में ही इस संगठन से जुड़ा था। संगठन में नए लोगों को शामिल करने और फंडिंग इकट्ठा करने का काम करता था। बिलाल मुख्य तौर पर कई युवाओं को कश्मीर जिहाद नाम की कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित कर संगठन में जोड़ चुका था। संगठन में शामिल करने के बाद युवाओं को अपराधी और आतंकी बनाने के लिए ट्रेनिंग देता था। 2005 से अब तक बिलाल अहमद ने कई अपराधों को अंजाम दिया है।

बिलाल आरिफ सलाफी कई सालों से पाकिस्तान के मुरीदके में रह रहा था और वहीं उसकी हत्या की गई। मुरीदके को आतंकी संगठन का गढ़ माना जाता है, जहां हमेशा हाई सिक्योरिटी रहती है। इसके बावजूद यहां बिलाल को मौत के घाट उतार दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने पहले से प्लानिंग की थी, जिस वजह से हत्या को अंजाम दिया गया।

इस हत्या के बाद अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसकी साजिश से इसे अंजाम दिया गया। कई जानकारों का मानना है कि शायद संगठन के दूसरे गुट ने यह हत्या करवाई है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं पाकिस्तान का नहीं हूं’, धुरंधर 2 के विलेन विवेक ने दी ट्रोलर्स को जवाब

धुरंधर स्टाइल में की गई हत्या

पाकिस्तान के मुरीदके में आतंकी संगठन चैन की नींद सोते थे, लेकिन बिलाल आरिफ की हत्या ने सबकी नींद उड़ा दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है।हत्या के बाद जमीन पर गिरे बिलाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मर्डर के बाद अफरा-तफरी मच गई है। इस वीडियो को देखने के बाद कई एक्स अकाउंट्स पर लोगों ने कहा है कि यह हत्या बिल्कुल धुरंधर फिल्म के एक सीन जैसी है।

एक व्यक्ति ने वीडियो देखकर कहा, ‘धुरंधर की घटना अभी-अभी असल जिंदगी में घटी है, जो अविश्वसनीय है। इसे देखकर बहुत खुशी हुई।’

किरी नाम के व्यक्ति ने कहा, ‘अज्ञात बंदूकधारी भी धुरंधर 2 की रिलीज का जश्न मना रहे हैं।’

ईशा पूने ने कहा, ‘अभी भी काम चल रहा है। यह मर्डर सीन धुरंधर 3 में आएगा।’

कौन होगा CBI का अगला डायरेक्टर? इन नामों की चर्चा तेज

केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) के डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल अब खत्म होने की ओर है। 24 मई 2026 को उनके मौजूदा कार्यकाल की आखिरी तारीख है। उन्हें एक साल का सेवा विस्तार मिला था। केंद्र सरकार ने 7 मई 2025 को IPS प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया था। उनकी रिटायरमेंट के बाद यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक IPS शत्रुजीत कपूर और IPS अजय शर्मा का नाम भी इस रेस में शामिल है। प्रवीण सूद ने 25 मई 2023 को 2 साल के लिए सीबीआई निदेशक का पद संभाला था। पहले वह 24 मई 2025 को रिटायर होने वाले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति की एक बैठक हुई, जिसके बाद बीते साल उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।

यह भी पढ़ें: AAP नेता के खिलाफ CBI जांच की मांग, भगवंत मान नहीं मान रहे, समझिए अब क्या होगा

चयन समिति में देश के तत्कालीन चीफ जस्टिस में संजीव खन्ना और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल थे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने चयन समिति की सिफारिश के आधार पर प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई 2025 के बाद एक साल और बढ़ाने की मंजूरी दी थी।

कौन हो सकता है अगला CBI डायरेक्टर?

IPS अजय शर्मा और IPS शत्रुजीत कपूर।

IPS अजय शर्मा का नाम चर्चा में

साल 1989 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह भी CBI डायरेक्टर पद के प्रबल दावेदार हैं। उनके पास राज्य के विजिलेंस विभाग में 14 साल के कार्यकाल का अनुभव है। प्रवीण सूद की तरह, अजय शर्मा भी कभी CBI में नहीं रहे।

वह मध्य प्रदेश कैडर के सबसे अमीर IPS अधिकारी भी हैं। गृह मंत्रालय को उन्होंने अपने आयकर विवरण में यह जानकारी दी है। उनकी घोषित संपत्ति 11.65 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

अजय कुमार शर्मा के पास कई विभाग है। वह मध्य प्रदेश में विशेष पुलिस महानिदेशक, हाउसिंग कॉर्पोरेशन पर तैनात हैं। वह सीनीयरिटी रेस में डीजीपी कैलाश मकवाना के बाद राज्य में दूसरे स्थान पर है। अजय कुमार शर्मा का जन्म 15 अगस्त 1966 को हुआ था। 20 अगस्त 1989 को उन्होंने IPS की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

यह भी पढ़ें: ‘लिखकर दें, CBI जांच होगी’, अमित शाह के कहते ही गिरफ्तार हो गए AAP नेता भुल्लर

IPS शत्रुजीत सिंह कपूर भी हैं रेस में

शत्रुजित सिंह कपूर 1990 बैच के IPS अधिकारी हैं। जनवरी 2026 में उन्हें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का चीफ बनाया गया था। वह सीनियर अधिकारी हैं। हरियाणा पुलिस के महानिदेश के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। DGP बनने से पहले, उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर के तौर पर सेवाएं दी हैं। उन्हें हरियाणा बिजली वितरण निगमों के सीएमडी जैसे प्रमुख पदों नियु्क्त किया जा चुका है। हरियाणा सरकार ने IPS वाई पूरण कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर हुए हंगामे के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया था। 2 महीने बाद उन्हें ITBP में अहम जिम्मेदारी दी गई।

बृहस्पति के दिन रुके हुए सारे काम होंगे पूरे, जानें किन राशियों की बदलेगी किस्मत


ज्योतिष नजरिए से अगर देखा जाए तो हर दिन किसी न किसी राशि के लिए बेहद खास होता है। 12 मार्च, गुरुवार का दिन, मूलांक 3 भी है, जिसके स्वामी खुद बृहस्पति हैं। जब गुरु का प्रभाव इतना ज्यादा हो और चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हों, तो यह समय नई शुरुआत, पढ़ाई-लिखाई और लंबी यात्राओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता।

आज की ऊर्जा हमें पॉजीटिव रहने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दे रही है। अगर आप काफी समय से किसी नए काम की योजना बना रहे थे, तो आज का दिन उसे धरातल पर उतारने के लिए सबसे सटीक है। छोटे-छोटे प्रयास भी आज आपको उम्मीद से बड़ा परिणाम दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चंद्रमा के दिशा परिवर्तन से किन राशियों की बदलेगी किस्मत? पढ़ें राशिफल

जानें आपकी राशि का हाल

मेष राशि

किस्मत आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। नए प्रोजेक्ट हाथ में लें और टीम का नेतृत्व करें।

क्या करें: अच्छे लोगों से सलाह लें। इंवेस्टमेंट की ओर कदम बढ़ाएं।

क्या न करें: गुस्से में कोई फैसला न लें। पुरानी गलतियों को याद न करें।

वृषभ राशि

आर्थिक मोर्चे पर यह दिन राहत भरा है। कुछ ऐसे मौके मिल सकते हैं जिनकी आपने उम्मीद नहीं की थी।

क्या करें: घर-परिवार के साथ वक्त बिताएं। पैसों के लिए सही बजट बनाएं।

क्या न करें: बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें। फालतू के झगड़ों से दूर रहें।

मिथुन राशि

आज आपकी बातों का जादू चलेगा। लोगों से मिलना-जुलना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

क्या करें: मीटिंग्स और बातचीत में एक्टिव रहें, कुछ नया सीखने की कोशिश करें।

क्या न करें: सुनी-सुनाई बातों या अफवाहों पर भरोसा न करें।

कर्क राशि

मानसिक शांति और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी का दिन है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

क्या करें: बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। घर के जरूरी काम निपटाएं।

क्या न करें: अकेले भारी फैसले न लें। भावनाओं में न बहे।

सिंह राशि

आज आपके आत्मविश्वास और साहस का कोई जवाब नहीं। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।

क्या करें: बड़े प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी लें। अपनी कला का प्रदर्शन करें।

क्या न करें: घमंड से बचें और अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

कन्या राशि

नौकरी और सेहत के मामले में स्थितियां बेहतर होंगी। अनुशासन में रहकर आप बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं।

क्या करें: अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और रूटीन चेकअप करवाएं।

क्या न करें: दूसरों की बुराई करने से बचें और बेवजह की चिंता न पालें।

तुला राशि

रिश्तों और पार्टनरशिप के लिए आज का दिन बेहतरीन है। भाग्य आपके हर काम में सहयोग करेगा।

क्या करें: अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

क्या न करें: किसी भी बात को टालने की आदत न रखें और विवाद से बचें।

यह भी पढ़ें: सूर्य की उर्जा और मंगल का साहस, जानें आपकी राशि का हाल

वृश्चिक राशि

आज आपको कुछ ऐसी छिपी जानकारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में लाभ देंगी। रिसर्च के काम में सफलता मिलेगी।

क्या करें: सोच-समझकर निवेश करें और अपने काम पर बारीकी से ध्यान दें।

क्या न करें: जल्दबाजी में कोई काम न बिगाड़ें और गुस्से पर काबू रखें।

धनु राशि

आज आप सबसे ज्यादा भाग्यशाली हैं क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं। आपके सपने सच होने का समय आ गया है।

क्या करें: लंबी यात्रा की योजना बनाएं और ज्ञान हासिल करने पर जोर दें।

क्या न करें: आलस में न रहे और एक्टिव रहें।

मकर राशि

करियर में मजबूती आएगी। आपकी पुरानी मेहनत का मीठा फल मिलने का समय है।

क्या करें: अधूरे पड़े कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।

क्या न करें: मन में नकारात्मक विचार न लाएं, खुद पर भरोसा रखें।

कुंभ राशि

दोस्तों और सोशल नेटवर्क के जरिए कोई बड़ी मदद मिल सकती है। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

क्या करें: नए दोस्त बनाएं और ग्रुप एक्टिविटी में हिस्सा लें।

क्या न करें: खुद को अकेला न रखें, मेलजोल बढ़ाएं।

मीन राशि

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन शांत रहेगा। कोई अच्छी खबर आपको खुश कर सकती है।

क्या करें: दान-पुण्य करें और आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ें।

क्या न करें: जरूरी फैसलों को कल पर न टालें, आज ही निपटाएं।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषि से संपर्क करें।

‘अमेरिका ने हमला किया तो भारत पर हमला कर देना है..’, अब्दुल बासित ने क्यों कहा?


पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत के खिलाफ एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है तो इस्लामाबाद बिना किसी हिचकिचाहट के भारत के कई प्रमुख शहरों को निशाना बना सकता है। उन्होंने यहां तक कहा मुंबई पर ही मिसाइल दाग देनी चाहिए।|

अब्दुल बासित ने कहा कि यह सबसे खराब स्थिति हो सकती है। उन्होंने कहा था कि वह ऐसा नहीं चाहते, लेकिन ऐसी स्थिति में भारत उनका डिफॉल्ट लक्ष्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका या इजरायल पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला करने की स्थिति में भी यही रास्ता अपनाएगा। पाकिस्तान अमेरिका तक नहीं पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान के परमाणु बम अमेरिका के लिए बड़ा खतरा’, US इंटेलिजेंस की रिपोर्ट

अब्दुल बासित, पूर्व उच्चायुक्त, पाकिस्तान:-
‘अगर अमेरिका पाकिस्तान पर हमला करता है तो हमें भारत पर हमला करना होगा। हमारे मिसाइल अमेरिका तक नहीं पहुंच सकतीं, लेकिन हम भारत में मुंबई और नई दिल्ली पर बिना किसी दूसरी सोच के हमला करेंगे। हम इसे नहीं छोड़ेंगे, बाद में जो होगा देखा जाएगा।’

पाकिस्तान को उकसा रहे अब्दुल बासित?

यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव चरम पर है। अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी। देश के आम नागरिकों को निशाना बनाया गया था। इस हमले के जवाब में भारत ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ढांचे पर हमले किए गए।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 400 की मौत; 250 घायल

ऑपरेशन सिंदूर का सबक भूल रहा पाकिस्तान?

भारत ने इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के कई ठिकानों को तबाह किया था। हमले में 100 से ज्यादा आतंकियों को मारा गया था।

कौन हैं अब्दुल बासित?

अब्दुल बासित 2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के संबंध, तब भी तनावपूर्ण थे। उनके बयान ने एक बार फिर क्षेत्रीय चिंताएं बढ़ा दी हैं। भारत सरकार ने अभी तक इस बयान पर कोई जवाब नहीं दिया है। लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

एयरफोर्स का जवान ही बेच रहा था सेना के राज, पाकिस्तान की ISI से लिए पैसे


भारतीय वायु सेना के एक कर्मचारी को पुलिस ने जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कर्मचारी राजस्थान और वायु सेना की इंटेलिजेंस टीमों की कड़ी निगरानी में थी। पकड़े गए शख्स का नाम सुमित कुमार है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है। वह असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन पर काम कर रहा था। जांच में पता चला है कि सुमित पिछले काफी समय से पाकिस्तानी जासूसों के संपर्क में था और उसे भारतीय सेना से जुड़ी बेहद जरूरी और गोपनीय जानकारियां भेज रहा था।

इस जासूसी मामले की शुरुआत जनवरी 2026 में हुई जब राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर से झबरा राम नाम के एक आदमी को पकड़ा। झबरा राम से जब कड़ी पूछताछ हुई, तो उसने बताया कि वह एक ऐसे गिरोह का हिस्सा है जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लिए काम करता है। उसी की बातों और बताए गए सुरागों के आधार पर जांच सुमित कुमार तक पहुंची। इसके बाद राजस्थान और एयरफोर्स इंटेलिजेंस ने मिलकर जाल बिछाया और सुमित को असम के डिब्रूगढ़ जिले से पकड़ लिया गया। अब उसे आगे की कार्रवाई के लिए जयपुर लाया गया है।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को लेकर भारत हुआ सख्त, कहा- सख्त सजा दो

वायु सेना के ठिकानों और मिसाइल की जानकारी लीक

जांच में पता चला है कि सुमित कुमार साल 2023 से ही दुश्मनों के साथ जुड़ा हुआ था। उसने वायु सेना के लड़ाकू विमानों की लोकेशन और मिसाइल सिस्टम से जुड़ी गुप्त बातें पाकिस्तानी एजेंटों को बताई थीं। इसके अलावा उसने राजस्थान के बीकानेर और असम के चबुआ एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और वहां तैनात बड़े अधिकारियों के बारे में भी काफी डेटा लीक किया था। सुमित ने अपने नाम से सिम कार्ड लेकर पाकिस्तानी जासूसों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट भी बनवाए थे ताकि वे आसानी से बातचीत कर सकें।

पैसों के लालच में की गई देश से गद्दारी

पुलिस की पूछताछ में सुमित ने कबूल किया है कि उसने यह सब पैसों के लालच में किया था। वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी जासूसों के जाल में फंसा था। शुरुआत में छोटी बातें बताने के बाद वह धीरे-धीरे उन्हें सेना की हर बड़ी गुप्त जानकारी देने लगा। इसके बदले में पाकिस्तानी एजेंट उसे ऑनलाइन पैसा भेजते थे। यह मामला दिखाता है कि कैसे दुश्मन देश सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके सरकारी कर्मचारी को अपना शिकार बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 10वीं तक के बच्चों को मिले मिड डे मील, शिक्षा पर बढ़े खर्च, संसदीय समिति की सलाह

सुमित पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस ने सुमित कुमार पर जासूसी विरोधी कड़े कानूनों यानी ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट और बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे 22 मार्च को जयपुर के स्पेशल पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया। अब जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि इस जासूसी नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सुमित ने अब तक देश की सुरक्षा से जुड़ी और किचनी जरूरी जानकारियां दुश्मनों तक पहुंचाई हैं।

आयरन की कमी दूर करने में देसी तरीका क्यों बन रहा है डॉक्टरों की पसंद?


आज के मॉडर्न युग में जहां सप्लीमेंट्स का बोलबाला है, वहीं लोग एक बार फिर अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं। लोहे की कड़ाही में खाना पकाना और गुड़, चना व हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पारंपरिक सुपरफूड्स का सेवन करना अब केवल दादी-नानी के नुस्खे नहीं रहे। कई रिसर्च बताते हैं कि जब हम लोहे के बर्तनों में एसीडिक खाना या सब्जियां पकाते हैं, तो भोजन में आयरन की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है, जिसे शरीर को इसे आसानी से सोखने में मदद मिलती है।

डॉक्टर और शोधकर्ता इस बदलाव को एक सस्टेनेबल हेल्थ यानी की सतत स्वास्थ्य के रूप में देख रहे हैं। डॉक्टर अब केवल दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय डायट में बदलाव की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त आयरन का अवशोषण शरीर में बेहतर होता है। साथ ही इसके नुकसान, जैसे कब्ज या पेट की समस्या, न के बराबर होते हैं।

यह भी पढ़ें: बिना गैस जलाए घर पर आसानी से बनाएं ये 8 रेसिपी

डॉक्टर और शोध क्या कहते हैं?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के विभिन्न अध्ययनों ने पुष्टि की है कि खाने में कई तरह के फायदेमंद चीजों के सेवन से एनीमिया से लड़ने में बहुत मदद मिलती है।
  • वहीं ‘जर्नल ऑफ फूड साइंस’ में छपे एक रिसर्च के अनुसार, लोहे की कड़ाही में खाना बनाने से भोजन में आयरन की मात्रा में 16% से 20% तक की वृद्धि हो सकती है।
  • कई बड़े स्वास्थ्य संस्थान जैसे टाटा ट्रस्ट और ‘द लैंसेट’ आदि ने माना है कि ‘फोर्टिफाइड’ पारंपरिक भोजन, लोहे की कड़ाही में पका भोजन ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सफल रहा है।

पारंपरिक खान-पान के प्रमुख फायदे

प्राकृतिक अवशोषण: सप्लीमेंट्स की तुलना में भोजन से मिलने वाला आयरन शरीर के अंगों पर दबाव नहीं डालता क्योंकि यह आपके शरीर में नेचुरल तरीके से अवशोषित होने की ताकत रखता है। इसके साथ ही पारंपरिक भोजन में अक्सर नींबू या आंवले का प्रयोग होता है। वैज्ञानिक रूप से, विटामिन C आयरन के अवशोषण को बढ़ा देता है।

नेचुरल तरीके से जो भी चीजें उपलब्ध है वह महंगी दवाओं की तुलना में अत्यंत सस्ते और सुलभ है। सिंथेटिक आयरन टैबलेट्स से होने वाली प्रॉब्लम जैसे जी मिचलाने या पाचन की समस्या इसमें नहीं होती।

यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी गलतियां आपको बना रही हैं एनीमिया का शिकार, समझें क्या हैं कारण

आयरन बढ़ाने वाले प्रमुख स्रोत

  • इसमें गुड़ और काला चना का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। इसे आयरन और फोलेट का पावरहाउस माना जाता है। यह काफी सस्ता और आसानी से मिलने वाला ऑप्शन है।
  • सहजन या मोरिंगा जिसमें आयरन की मात्रा पालक से भी कहीं अधिक होती है।
  • लोहे की कड़ाही में खाना पकाने के दौरान भोजन में आयरन के कण मिल जाते हैं।
  • बाजरा और रागीये मोटे अनाज आयरन के समृद्ध स्रोत हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि हम अपनी थाली में विविधता लाएं और पारंपरिक खाना पकाने के तरीकों को अपनाएं, तो एनीमिया जैसी गंभीर समस्या को बिना किसी दवा के जड़ से खत्म किया जा सकता है।

कन्याकुमारी का अनोखा शक्तिपीठ, जहां एक ही शिवलिंग में बसते हैं तीनों देव


तमिलनाडु में कन्याकुमारी के पास एक ऐसा पावन धाम है, जिसे हम ‘शुचींद्रम शक्तिपीठ’ के नाम से जानते हैं। इसे ‘स्थाणु माल अयन’ मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां के एक ही शिवलिंग में आपको ब्रह्मा, विष्णु और महेश, तीनों देवताओं के दर्शन एक साथ हो जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान शिव माता सती के पार्थिव शरीर को लेकर जा रहे थे, तब यहां उनके ऊपरी जबड़े का दांत गिरा था, जिसके बाद यह स्थान 51 शक्तिपीठों में शामिल हो गया।

इस मंदिर के नाम शुचींद्रम के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। कहा जाता है कि महर्षि गौतम के शाप से मुक्ति पाने के लिए देवराज इंद्र ने इसी स्थान पर स्नान किया था और उन्हें शुचिता यानी पवित्रता प्राप्त हुई थी। आज भी श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां दर्शन और स्नान करने से मन पवित्र हो जाता है और पुराने पापों से मुक्ति मिलती है। यहां माता ‘नारायणी’ के रूप में विराजमान हैं और उनके साथ भगवान शिव ‘संहार भैरव’ के रूप में उनकी रक्षा करते हैं।

यह भी पढ़ें: चंद्रमा के दिशा परिवर्तन से किन राशियों की बदलेगी किस्मत? पढ़ें राशिफल

मंदिर की कुछ खास बातें

22 फीट ऊंचे हनुमान जी: मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की एक विशाल प्रतिमा है, जिसे सिर्फ एक ही पत्थर को तराश कर बनाया गया है। इसकी ऊंचाई और भव्यता देखकर भक्त दंग रह जाते हैं।

बोलते हुए संगीत स्तंभ: यहां की नक्काशी इतनी बारीक है कि मंदिर के पत्थर के खंभों को थपथपाने पर उनसे संगीत की मधुर आवाज निकलती हैं। यह प्राचीन भारतीय वास्तुकला का एक बेजोड़ नमूना है।

हीरों से चमकती माता: नवरात्रि और चैत्र पूर्णिमा जैसे खास मौकों पर माता नारायणी का श्रृंगार असली हीरों से किया जाता है। उस समय मां का दिव्य रूप देखने लायक होता है।

बाणासुर का अंत: लोक मान्यताओं के अनुसार, इसी क्षेत्र में माता ने अत्याचारी राक्षस बाणासुर का वध किया था। यहां माता के मंदिर के पास ही उनकी सखी भद्रकाली का भी मंदिर स्थित है।

यह भी पढ़ें: सूर्य की उर्जा और मंगल का साहस, जानें आपकी राशि का हाल

कैसे पहुंच सकते हैं?

यह मंदिर कन्याकुमारी-तिरुवनंतपुरम रोड पर स्थित है। अगर आप शांति, अध्यात्म और इतिहास में रुचि रखते हैं, तो यहां की यात्रा आपके लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकती है।

नोट: इस खबर में लिखी गई बातें धार्मिक और स्थानीय मान्यताओं पर आधारित हैं। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

उड़ान भरते ही हुई महिला की मौत, फ्लाइट में 13 घंटे तक किया सफर, उठती रही बदबू


ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट में एक अजीब घटना घटी, जब एक महिला की मौत के बाद यात्रियों को 13 घंटे तक लाश के साथ सफर करना पड़ा। यह फ्लाइट हांगकांग से लंदन जा रही थी। उड़ान भरने के सिर्फ एक घंटे बाद ही एक 60 साल की महिला की अचानक मौत हो गई। महिला अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थी। पायलट ने विमान को रास्ते में कहीं और उतारने के बजाय सीधे लंदन ले जाने का फैसला किया, जिससे विमान में मौजूद 300 यात्रियों को मजबूरी में उस बॉडी के साथ ही पूरा सफर तय करना पड़ा।

नियमों के मुताबिक, अगर किसी यात्री की मौत हो जाती है, तो उसे ‘मेडिकल इमरजेंसी’ नहीं माना जाता क्योंकि अब उसे डॉक्टर की जरूरत नहीं होती। पायलटों को लगा कि अगर वे किसी और देश में विमान उतारेंगे, तो पुलिस और कागजी कार्रवाई में बहुत वक्त बर्बाद होगा और बाकी यात्री परेशान होंगे। इसलिए उन्होंने विमान को सीधा लंदन ले जाना ही ठीक समझा।

यह भी पढ़ें: 70 सेकंड में 16 करोड़ की लूट, अमेरिका में भारतीय मूल के ज्वैलर्स को बनाया निशाना

शव को रखने की जगह

जब महिला की मौत हुई, तो क्रू के सामने सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि शव को कहां रखा जाए। पहले सोचा गया कि उसे टॉयलेय में रख दें लेकिन फिर बाद में शव को विमान के पिछले हिस्से में उस जगह रखा गया जहां खाना-पीना रखा जाता है (जिसे गैली कहते हैं)। शव को अच्छी तरह से लपेटकर वहां शिफ्ट कर दिया गया।

सफर के दौरान एक बड़ी दिक्कत तब आई जब उस जगह की फर्श गरम होने लगी। क्रू ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। गर्मी की वजह से कुछ घंटों बाद शव से बदबू आने लगी, जिससे पीछे बैठे यात्रियों को बहुत परेशानी हुई और पूरे विमान में अजीब सा माहौल बन गया।

लंदन पहुंचने के बाद क्या हुआ?

जैसे ही विमान लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरा, पुलिस तुरंत अंदर आ गई। सभी यात्रियों को करीब 45 मिनट तक अपनी सीट पर ही बैठने को कहा गया ताकि पुलिस अपनी जांच पूरी कर सके। इसके बाद ही शव को बाहर निकाला गया और यात्रियों को जाने दिया गया।

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग, CBSE ने कहां टाल दी परीक्षा? समझ लीजिए

एयरलाइन का जवाब

ब्रिटिश एयरवेज ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा कि उनके स्टाफ ने नियमों के हिसाब से ही काम किया। इस घटना के बाद विमान के कुछ क्रू मेंबर्स इतने सदमें में थे कि उन्होंने कुछ दिनों की छुट्टी ले ली है।

पश्चिम एशिया के संकट से कैसे उबरेगा भारत? लोकसभा में PM मोदी ने बताया


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनाव पर पहली बार संसद में संबोधित दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रभावित देशों में काम कर रहे मिशन, भारतीयों की मदद कर रहे हैं। पर्यटकों से लेकर वहां काम कर रहे लोगों को मदद दी जा रही है। प्रभावित देशों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सभी प्रभावित देशों को जरूरी जानकारियां दी जा रही है। देश-विदेश में भारतीयों की प्राथमिकता हमारी प्राथमिकता रही है। 3.75 से ज्यादा भारतीय लौट चुके हैं। ईरान से 1 हजार भारतीय सुरक्षित लौटे हैं। 700 से ज्यादा मेडिकल की पढ़ाई करने वाले युवा हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘जब से यह युद्ध शुरू हुआ है, प्रभावित देशों में हर भारतीय को मदद दी गई है। मैंने ज़्यादातर पश्चिम एशियाई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से 2 बार फ़ोन पर बात की है। सभी ने भारतीयों की सुरक्षा का भरोसा दिया है। संघर्ष के दौरान कुछ लोगों की जान गई है और कुछ घायल हुए हैं।’

यह भी पढ़ें: अमेरिका को सिर पर बिठाया, ईरान से पंगा, खाड़ी के देशों की मजबूरी क्या है ?

नरेंद्र मोदी, प्रधानमत्री:-
‘मैं पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और इस कारण भारत में आई समस्या पर बात रखने के लिए उपस्थित हुआ हूं। वहां हालात चिंताजनक हैं। इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है। इससे पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था और लोगों के जीवन पर विपरीत असर हो रहा है। भारत के सामने भी इस युद्ध ने अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी की हैं।’

पश्चिम एशिया के तनाव को रोकने के लिए भारत क्या कर रहा है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैंने सभी पक्षों से तनाव कम करने की अपील की है। नागरिक, एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट पर हमला करने की भारत निंदा करता है। ऐसे हमले मंजूर नहीं हैं। मैंने सभी से तनाव कम करने की अपील की है। अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग पर रोक की अपील भारत करता रहा है। भारत हमेशा से मानवता के हित में और शांति के पक्ष में आवाज उठाता रही है। बातचीत और कूटनीति से ही राह निकालने की कोशिश हो सकती है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:-
एक बड़ा सवाल यह है कि युद्ध का खेती पर क्या प्रभाव होगा। देश के किसानों ने हमारे अन्न के भंडार भर रखे हैं, इसलिए भारत के पास पर्याप्त खाद्यान्न है। हमारा यह भी प्रयास है कि खरीफ सीजन की ठीक से बुआई हो सके। सरकार ने बीते सालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था भी की है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका से जंग मुनाफे का सौदा? होर्मुज से तगड़ी कमाई कर रहा ईरान

किसानों की सुरक्षा के लिए क्या कर रही है सरकार?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश के किसानों को संकट से बचाने के लिए ऐसे कदम उठाए गए हैं। 76 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा यूरिया उत्पादन भारत कर रहा है। भारत ने तेल और गैस की तरह खाद के आयात को भी बढ़ाया गया है। सरकार ने मैड इन नैनो यूरिया का विकल्प भी दिया है। सरकार किसानों को प्राकृतिक योजना के लिए भी प्रेरित कर रही है। किसानों को 22 लाख से ज्यादा सोलर पंप दिए गए हैं। डीजल पर उनकी निर्भरता कम हुई है। देश के किसानों को भरोसा दिलाता हूं सरकार किसानों की हर संभव मदद करती रहेगी।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश के किसानों ने अनाज भंडार भर रखा है। भारत के पास पर्याप्त अनाज है। सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अनाज की पर्याप्त व्यवस्था की है। अतीत में भी भारत सरकार ने किसानों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ने दिया था। युद्ध के दौरान वैश्विक चेन सप्लाई में बाधा आई थी। दुनिया के बाजार में यूरिया की कीमत 3 हजार पहुंच गई थी, तब भारतीय किसानों को 300 रुपये में यूरिया मिली।’

यह भी पढ़ें: ईरान में जंग, खाड़ी पर असर, बढ़ रहा LPG संकट, किसके पास कितना स्टॉक?

होर्मुज पर क्या निकाल रहा है भारत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘बीते दिनों हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे हमारे कई जहाज भारत आए भी हैं। संकट के इस समय में देश की एक और तैयारी भी है, जो बहुत काम आ रही है। पिछले 11 साल में इथेनॉल के उत्पादन और उसकी ब्रॉन्डिग पर अभूतपूर्व काम हुआ है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एक दशक पहले तक देश में सिर्फ एक से डेढ़ प्रतिशत इथेनॉल बैंडिंग कैपसिटी थी। आज हम पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल बैंडिंग के करीब पहुंच रहे हैं। इसके कारण प्रति वर्ष करीब साढ़े 4 करोड़ बैरल कम ऑयल इम्पोर्ट करना पड़ रहा है।’

सरकार का एथेनॉल प्लान क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी:-
एक दशक पहले तक देश में सिर्फ एक से डेढ़ प्रतिशत एथेनॉल बैंडिंग कैपसिटी थी। आज हम पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल बैंडिंग के करीब पहुंच रहे हैं। इसके कारण प्रति वर्ष करीब साढ़े 4 करोड़ बैरल कम ऑयल इम्पोर्ट करना पड़ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘बीते दिनों हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे हमारे कई जहाज भारत आए भी हैं। संकट के इस समय में देश की एक और तैयारी भी है, जो बहुत काम आ रही है। पिछले 11 साल में इथेनॉल के उत्पादन और उसकी ब्रॉन्डिग पर अभूतपूर्व काम हुआ है।’

एंटीबायोटिक बेअसर, सुपरबग के खतरे से 2050 तक 80 लाख मौतों की आशंका


दुनिया भर में दवाओं के बेअसर होने यानी ‘एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस’ (AMR) का खतरा गहराता जा रहा है। दशकों से एंटीबायोटिक दवाओं ने लाखों लोगों की जान बचाई है लेकिन अब ये दवाएं बेअसर हो रही हैं। बैक्टीरिया, वायरस, फंगस जैसे सूक्ष्मजीवों ने खुद को इस तरह विकसित कर लिया है कि वे मौजूदा दवाओं को बेअसर कर देते हैं। हाल ही में आई ‘2026 एएमआर बेंचमार्क’ रिपोर्ट के मुताबिक, अगर हालात नहीं सुधरे तो साल 2050 तक इस वजह से हर साल करीब 80 लाख लोगों की जान जा सकती है। फिलहाल, हर साल लगभग 10 लाख लोग सीधे तौर पर इन सुपरबग्स का शिकार हो रहे हैं।

हालिया शोध और एक्सपर्ट्स की चेतावनी के अनुसार, यदि इस ओर तुरंत कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो 2050 तक हर साल लाखों मौतें होंगी। बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए यह खतरा सबसे अधिक है क्योंकि अस्पताल में मिलने वाले संक्रमण अब दवाओं से ठीक नहीं हो रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि हालांकि कंपनियां लड़ाई लड़ रही हैं लेकिन जिस रफ्तार से बीमारियां दवाओं को बेअसर कर रही हैं, उस मुकाबले नई दवाओं पर रिसर्च बहुत धीमी है।

यह भी पढ़ें: आयरन की कमी दूर करने में देसी तरीका क्यों बन रहा है डॉक्टरों की पसंद?

नई दवाओं की कमी और कुछ उम्मीदें

रिपोर्ट में सबसे बड़ी चिंता कमजोर पाइपलाइन को लेकर जताई गई है, जिसका मतलब है कि बाजार में नई एंटीबायोटिक दवाएं बहुत कम आ रही हैं। बड़ी कंपनियां अब इंफेक्शन की दवाओं पर रिसर्च करने से पीछे हट रही हैं, जिसकी वजह से अब छोटी कंपनियों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है।

द लांसेट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, 1990 से 2021 के बीच AMR की वजह से हर साल 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। आने वाले समय में यह आंकड़ा और भी डरावना होने वाला है। अनुमान है कि 2050 तक सुपरबग के कारण होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा कई गुना तक पहुंच सकता है।

इस पूरे रिसर्च में एक अच्छी खबर यह है कि कुछ कंपनियों ने यूरिन इन्फेक्शन (UTI) के लिए करीब 30 साल बाद एक नई ओरल दवा तैयार की है। साथ ही, गोनोरिया जैसी बीमारी, जिस पर लगभग सभी दवाएं बेअसर हो चुकी थीं, उसके लिए भी नए विकल्प सामने आए हैं।

बच्चों के लिए दवाओं का संकट

रिपोर्ट एक और गंभीर समस्या की ओर इशारा करती है जिसमें कहा गया है कि बच्चों के लिए बेहतर दवाओं की कमी है। कम आय वाले देशों जैसे अफ्रीका के कई देश में बच्चों के हिसाब से बनी एंटीबायोटिक दवाएं उपलब्ध ही नहीं हैं। जब बच्चों को बड़ों वाली या अधूरी दवा दी जाती है, तो बैक्टीरिया और ज्यादा ताकतवर हो जाते हैं और दवाएं उन पर काम करना बंद कर देती हैं।

सुपरबग क्यों बन रहे हैं चुनौती?

  • दवाओं का दुरुपयोग: बिना डॉक्टर की सलाह के छोटी-मोटी बीमारियों (जैसे जुकाम-खांसी) में एंटीबायोटिक लेना।
  • कोर्स अधूरा छोड़ना: दवा का पूरा कोर्स न करने से बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म नहीं होते और दवाओं के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेते हैं।
  • पशुपालन में उपयोग: मांस उत्पादन बढ़ाने के लिए जानवरों को दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवाएं भोजन के जरिए इंसानों तक पहुंच रही हैं।

यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी गलतियां आपको बना रही हैं एनीमिया का शिकार, समझें क्या हैं कारण

इसका क्या होगा असर?

अगर एंटीबायोटिक काम करना बंद कर दें, तो सिजेरियन डिलीवरी, हिप रिप्लेसमेंट, कैंसर की कीमोथेरेपी और ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी सामान्य प्रक्रियाएं भी जानलेवा हो जाएंगी क्योंकि संक्रमण को रोकने का कोई तरीका नहीं बचेगा।

आगे की राह

विश्लेषण से पता चला है कि 2021 के मुकाबले फार्मा इंडस्ट्री का प्रदर्शन इस क्षेत्र में थोड़ा गिरा है। रिपोर्ट का साफ कहना है कि कोई भी कंपनी या सरकार अकेले इस ‘सुपरबग’ से नहीं लड़ सकती। इसके लिए सरकारों को भी निवेश बढ़ाना होगा और कंपनियों को मुनाफे से हटकर दुनिया को बचाने के लिए नई दवाओं और उनकी सप्लाई पर ध्यान देना होगा।