बैटलग्राउंड मोबाइल (Battlegrounds India) इंडिया को भारत में Google Play Store, App Store से हटाया गया

    0
    1

    बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया( Battlegrounds Mobile India )  क्राफ्टन का लोकप्रिय गेम है जिसने हाल ही में भारत में 100 मिलियन उपयोगकर्ताओं को पार किया है को Google Play Store और Apple App Store से हटा लिया गया है।  ऐसी अटकलें हैं कि खेल को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है, हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। रिपोर्ट के अनुसार, खेल को एक सरकारी आदेश के कारण हटा लिया गया है, हालांकि सटीक विवरण स्पष्ट नहीं हैं।

    कंपनी कर रही है जांच 

    डेवलपर क्राफ्टन इंडिया कंपनी का कहना है की “हम स्पष्ट कर रहे हैं कि Google Play स्टोर और ऐप स्टोर से BGMI को कैसे हटाया गया और विशिष्ट जानकारी मिलने के बाद हम आपको बताएंगे।”

    जबकि गेम को ऐप स्टोर से हटा दिया गया है, अगर आपके स्मार्टफोन में पहले से ही गेम इंस्टॉल है तो आप इसे तब तक खेल पाएंगे जब तक यह संभव है।

    गूगल ने दी जानकारी 

    इस बीच, Google ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि उसे सरकार से गेम को हटाने का आधिकारिक आदेश मिला है।  “आदेश प्राप्त होने पर, स्थापित प्रक्रिया का पालन करते हुए, हमने प्रभावित डेवलपर को सूचित किया है और भारत में प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऐप तक पहुंच को अवरुद्ध कर दिया है,” 

    फरवरी 2022 में एक गैर सरकारी संगठन, PRAHAR ने सरकार से चीनी गेमिंग ऐप BGMI-PUBG को ब्लॉक करने और 14 फरवरी, 2022 को प्रतिबंधित 54 चीनी ऐप्स की सूची में जोड़ने का आग्रह किया है।

    About The Author

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here