अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या

    0
    1

    मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा का निधन हो गया है । कथित तौर पर उनकी मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस के अनुसार अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार को एक इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकी अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नही चला है।  (Actress Malaika Arora’s father anil arora committed suicide)

     माता-पिता का हो चुका है तलाक

    मलाइका अरोड़ा के माता-पिता का तलाक तब हुआ जब वह 11 साल की थीं। उन्हें और उनकी छोटी बहन अमृता राव, जो उस समय 6 साल की थीं, का पालन-पोषण उनकी माँ जॉयस पॉलीकार्प ने किया।

    मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति और अभिनेता-निर्माता अरबाज खान कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ उनके घर पहुंचे। खबर आने के बाद वह उनके घर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे। घटना के समय मलाइका अपने घर पर मौजूद नहीं थीं।

    यह भी पढ़े–  मुंबई- कार ने गणपति मंडल के दो कार्यकर्ताओं को टक्कर मारी, एक की मौत

    About The Author

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here