जनपद महराजगंज के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत मोहनापुर ढाला स्थित सब्जी मंडी रोड (समरधीरा मार्ग) की खराब हालत से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर बने बड़े गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ-साथ पैदल राहगीरों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है। यह मार्ग क्षेत्र की प्रमुख सब्जी मंडी तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान और आम नागरिक इस सड़क का उपयोग करते हैं। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। जर्जर सड़क के कारण वाहन अक्सर गड्ढों में फंस जाते हैं, जिससे कई बार यातायात बाधित होता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था के लिए कई बार अनुरोध किया है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सपा नेता आरिफ अहमद, अनुराग राय, शिव शंकर मद्धेशिया, प्रदीप जायसवाल, परशुराम चौधरी, सफातउल्लाह, विकास मद्धेशिया, सिराजुद्दीन, तौफीक, राकेश साहनी, संतोष जायसवाल, सोनू श्रीवास्तव और सोहरात अली बाबा सहित क्षेत्र के अभिभावकों और नागरिकों ने प्रशासन से मोहनापुर ढाला सब्जी मंडी रोड पर तत्काल जल निकासी की समुचित व्यवस्था, सड़क की मरम्मत और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की अपील की है। उनकी मांग है कि इन उपायों से न केवल राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के बच्चों और आम लोगों का स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा और आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मोहनापुर ढाला सब्जी मंडी रोड बदहाल:जलभराव से राहगीर और वाहन चालक परेशान, दुर्घटना का बना खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












