शोहरतगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दसवीं मोहर्रम का जुलूस प्रशासन की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासनिक और पुलिस टीमें जगह-जगह तैनात रहीं। जुलूस की गतिविधियों पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी गई, साथ ही अधिकारी और पुलिस बल जुलूस के साथ चलते रहे। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को ताजियादारों ने अकीदत के साथ कर्बला पहुंचकर रस्मों-रिवाज के अनुसार ताजियों को दफन किया और फातिहा पढ़ा। इस दौरान लोगों ने हजरत इमाम हसन और हुसैन की शहादत को याद किया। परसोहिया, बभनी, नीबी, मसिना, चिल्हिया, मदरहिया, पकड़ी, सिसवा सहित विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को दसवीं मोहर्रम के अवसर पर ताजियों को दफन किया गया। कर्बला के आसपास लगे मेले में भी लोगों ने खरीदारी की और उसका आनंद लिया। मेले और कर्बला स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीएम गौरव कुमार, एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार, एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार, सीओ मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, डॉ. सरफराज अंसारी और अल्ताफ हुसैन सहित कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति सक्रिय रहे। दसवीं मोहर्रम के जुलूस और मेले के शांतिपूर्ण समापन के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
शोहरतगढ़ में प्रशासन की देखरेख में मोहर्रम जुलूस संपन्न:सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी, अधिकारियों ने ली राहत की सांस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












