Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खुनियांव भाजपा मंडल की मासिक बैठक:संगठन विस्तार और आगामी अभियानों पर रणनीति...

खुनियांव भाजपा मंडल की मासिक बैठक:संगठन विस्तार और आगामी अभियानों पर रणनीति तय


सिद्धार्थनगर के इटवा-305 विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल खुनियांव की मासिक कार्यकारी बैठक बुधवार को ब्लॉक सभागार खुनियांव में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी अभियानों और बूथ स्तर पर कार्यों को गति देने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिला मंत्री उदयपाल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री उदयपाल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने बताया कि 7 जून को इस कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनावी वर्ष शुरू हो चुका है, इसलिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत होने के कारण निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ कार्य करने का आग्रह किया। पांडेय ने बूथ समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में शिवा गौतम, सुनील पांडेय, राजन पांडेय, सहजराम चौधरी, सुनील सिंह, कृष्णपाल सिंह, जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, हरिनारायण उपाध्याय, अमर मणि दुबे, सुखराम प्रजापति, अतुल सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय सहित मंडल के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments