#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा के गौर ब्लॉक में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनता उत्तर माध्यमिक विद्यालय, गोनहा (गौर) में हुई, जिसमें पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में सेक्टर, जोन और बूथ प्रभारियों सहित अन्य जिम्मेदार नेताओं ने आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई। कार्यक्रम में कप्तानगंज विधानसभा के विधायक कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल चौधरी और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने बूथ स्तर पर सक्रियता से काम करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक:गौर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर चर्चा
RELATED ARTICLES












