श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र के सेमगढ़ा बेहनन पुरवा गांव स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कब्रिस्तान में लगे 50 से अधिक पौधे और ग्रामीणों द्वारा वर्षों से लगाए गए कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से पूरे कब्रिस्तान क्षेत्र में फैल गई, जिससे चारों ओर धुआं और लपटें दिखाई देने लगीं। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गांव निवासी सलमान खान ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने तक कब्रिस्तान में लगे अधिकांश पौधे जल चुके थे। ग्रामीणों ने बताया कि कब्रिस्तान को हरा-भरा बनाने के लिए वर्षों से पौधारोपण किया जा रहा था, लेकिन इस आग ने उनकी सारी मेहनत बर्बाद कर दी। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कब्रिस्तान में आग लगी, 50 से अधिक पौधे जले:सेमगढ़ा गांव में घटना, ग्रामीणों की मेहनत बर्बाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












