नानपारा स्वर्णकार समाज की एक बैठक 29 मार्च को आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से आनंद रस्तोगी को अध्यक्ष और प्रेमचंद रस्तोगी ‘बबलू’ को महामंत्री चुना गया। यह चुनाव सराफा व्यापार मंडल बहराइच के जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना, स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र रस्तोगी ‘सत्या’, स्वर्णकार समाज बहराइच के जिला महामंत्री राजेश रस्तोगी, सर्राफा व्यापार मंडल बहराइच के जिला महामंत्री रजनीश रस्तोगी ‘सत्या’, नानपारा सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष कैलाश नाथ सोनी और सर्राफा स्वर्णकार संघ के महामंत्री सुधीर रस्तोगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी उपस्थित सदस्यों ने बधाई दी। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज को एकजुट करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में आगामी प्रदेश स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित लखनऊ महासमागम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राम कुमार रस्तोगी, संगम लाल रस्तोगी, अशोक सोनी, राज कुमार रस्तोगी, किरन रस्तोगी ‘पिंटू’, राकेश रस्तोगी, राजेंद्र सोनी, भोला सोनी, संजय सोनी, मनोज सोनी, दीनदयाल सोनी, शनि सोनी, राजेश रस्तोगी, आदेश सोनी और प्रदीप सोनी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
नानपारा स्वर्णकार समाज को मिले नए अध्यक्ष-महामंत्री:आनंद रस्तोगी अध्यक्ष, प्रेमचंद महामंत्री; लखनऊ समागम पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











