नानपारा में श्री बालाजी जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जगदीश्वरी मंदिर के निकट सुबह सुंदरकांड पाठ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुंदरकांड पाठ के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जगदीश्वरी मंदिर, काली कुंडा मंदिर, संकट मोचन मंदिर और विश्वनाथ मंदिर से होकर गुजरी। शोभायात्रा में बालाजी के बाल स्वरूप की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आयोजकों के अनुसार, शोभायात्रा के बाद सुबह 11 बजे हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। शाम 7 बजे बालाजी का श्रृंगार होगा। रात 9 बजे से जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हेमू तिवारी (आस्था टीवी), नैना किंकर, रुद्र पंडित (दिल्ली) और मुस्कान (कानपुर) अपनी प्रस्तुतियां देंगे। रामकिशन झांकी आर्ट ग्रुप, कानपुर द्वारा विशेष झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राहुल सिंह, अमित रूपानी, आलोक तिवारी, धीरेंद्र सिंह, पंकज जायसवाल, मनीष जायसवाल, सौरभ सिंह, दुर्गेश सिंह, आदर्श जायसवाल और नितेश रूपानी का विशेष योगदान रहा। इसी क्रम में, मंदिर समिति की सचिव डॉ. वीरांगना कांत ने बताया कि आज शाम 5 बजे से सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठित पंचमुखी हनुमानजी के मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
नानपारा में बालाजी जन्मोत्सव, नगर में निकली शोभायात्रा:जगदीश्वरी मंदिर के निकट सुंदरकांड पाठ, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












