#बस्ती_न्यूज
शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र पुरानी बस्ती से होने वाली बिजली आपूर्ति लगभग 9 घंटे तक बाधित रही। सुबह 10:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक क्षेत्र के सभी पांच फीडर ठप रहे, जिससे हजारों घरों में बिजली नहीं थी। बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों के इनवर्टर जवाब दे गए, पानी की टंकियां खाली हो गईं और मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पाए। दैनिक जीवन की आवश्यक सेवाएं बाधित होने से नाराज लोग पुरानी बस्ती विद्युत केंद्र पर पहुंच गए। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी (पुरानी बस्ती) प्रभाकर ने बताया कि इनकमिंग में ब्लास्ट होने और तकनीकी खराबी के साथ-साथ मॉइस्चराइजेशन के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। उन्होंने जानकारी दी कि टीम बहाली के काम में जुटी हुई है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस दौरान नई बाजार फीडर, हथियागढ़ फीडर, पांडे बाजार फीडर, दक्षिण दरवाजा फीडर और पटेल चौक फीडर सहित सभी पांच फीडर प्रभावित रहे। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, जिनमें अवर अभियंता पुरानी बस्ती प्रशांत भी शामिल थे, आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में लगे रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पुरानी बस्ती में 10 घंटे बिजली गुल, पांच फीडर ठप:बिजली उपकेंद्र में तकनीकी खराबी से आपूर्ति बाधित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












