Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने निकाली तिरंगा यात्रा:नगर देशभक्ति के...

बृजमनगंज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने निकाली तिरंगा यात्रा:नगर देशभक्ति के रंग में रंगा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल


महराजगंज के बृजमनगंज कस्बे में शुक्रवार को आजादी के अमृत काल के अवसर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कस्बे की सड़कें राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। यात्रा की शुरुआत बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से हुई। प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लिए और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का समापन पुनः रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां देश के अमर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस तिरंगा यात्रा में युवाओं, बुजुर्गों और क्षेत्रीय जनता ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यात्रा में विष्णु यादव, रवि यादव, बबलू जायसवाल, महेश जायसवाल, आर्यन जायसवाल, सोनू गुप्ता, क्रांति मणि त्रिपाठी, सोलु शुक्ला, विकास तिवारी, संदीप यादव, गौरव यादव, इंद्रेश यादव, आकाश जायसवाल, सूरत सिंह जायसवाल, रवि वर्मा, अरुण यादव, आदर्श यादव, शिव जायसवाल, शिवम जायसवाल, राहुल यादव, रोहित यादव और पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments