बेटे को खाना : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आ ही जाता है और अधिकतर वीडियो में कुछ अलग और नया ही देखने को मिलता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगलुर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे जो आपके लिए भी नए रहे होंगे और कई ने तो आपको हैरान भी किया होगा। सोशल मीडिया पर हंसी मजाक के वीडियो के अलावा जुगाड़ और लोगों के अतरंगी तरीकों के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।
महिला ने क्या तरीका अपनाया?
आप अगर सोशल मीडिया पर डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने वो वीडियो या रील भी देखे होंगे जिसमें दोस्त या कपल आपस में खेलते दिखते हैं। उनका गेम होता है कि वो ‘Stone, Paper, Scissor’ खेलेंगे और जो हारेगा, वो पीछे एक दूरी तरह जाकर आएगा। इस दौरान दूसरा शख्स सामने रखी चीजों को जितना खा सकता है, वो खा लेगा। अब यही खेली मां अपने बेटे के साथ खेल रही है। वो जीत जाती तो खाने का नाटक करती या फिर थोड़ा सा खाती है। वहीं हार जाती तो वो पीछे एक तय दूरी तक जाती है और इस दौरान बच्चा खाना खाता है। अब इस अनोखे तरीके से मां अपने बेटे को आराम से खाना खिला देती है और वीडियो इसी कारण वायरल हो रहा है।












