HomeHealth & Fitnessईरान, हमास, हिजबुल्लाह से लड़ाई कभी खत्म नहीं होगीः नेतन्याहू

ईरान, हमास, हिजबुल्लाह से लड़ाई कभी खत्म नहीं होगीः नेतन्याहू

तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान और उसके सहयोगियों (हमास और हिजबुल्लाह) के खिलाफ “पूरी जीत” हासिल करने की उनकी कोशिश “कभी खत्म नहीं होगी”। उन्होंने पिछले तीन साल में इजराइल की सैन्य उपलब्धियों का जिक्र किया और साथ ही यह भी कहा कि अभी और काम करना बाकी है।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ‘चैनल 14’ को दिए साक्षात्कार में यह दावा किया। नेतन्याहू से पूछा गया कि क्या गाजा युद्ध के दौरान “पूरी जीत” हासिल करने का उनका वादा अभी भी कायम है। नेतन्याहू ने कहा, “यह कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इजराइल पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। उसने अपने दुश्मनों को काफी कमजोर किया है।

प्रधानमंत्री ने हमास, हिजबुल्लाह और ईरान के ज्यादातर नेताओं को मारने और गाजा, लेबनान व सीरिया में बफर जोन बनाने के अपने कदमों की तारीफ की। उन्होंने यह माना कि ईरान के साथ युद्ध के नतीजे उन पक्के लक्ष्यों से कमतर रहे जो उन्होंने शुरू में तय किए थे। नी ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करना और वहां सत्ता परिवर्तन में मदद करना।

नेतन्याहू से पूछा गया कि वे किन देशों के साथ शांति समझौते करने की उम्मीद करते हैं और क्या उनमें सऊदी अरब भी शामिल है? प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने देशों के नाम बताने से इनकार कर दिया, लेकिन जोर देकर कहा कि कई देश इस दौड़ में शामिल हैं। इनमें लेबनान भी है। उन्होंने कहा, ”मैं सबके नाम नहीं ले रहा क्योंकि मैं नतीजे दिखाना चाहता हूं। लेबनान के साथ ऐसी समझ बनी है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। दूसरे देशों के साथ भी संपर्क हैं। मैं ज्यादा विस्तार से नहीं बता सकता। जब आप मजबूत होते हैं, तो लोग आपके साथ गठबंधन करते हैं और आपके साथ शांति समझौता भी करते हैं।”

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments