#बस्ती_न्यूज
गौर ब्लॉक के गोभिया गांव के 35 वर्षीय निवासी शिव कुमार गुप्ता दोनों पैरों से लकवाग्रस्त हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने जीवनयापन के लिए एक बैटरी ई-रिक्शा खरीदा था, लेकिन बीमारी के कारण उनका जीवन थम सा गया है। उनके पास आयुष्मान कार्ड है, लेकिन लखनऊ जाकर इलाज करवाने के लिए आने-जाने का खर्च नहीं है। इस कारण वे किसी स्थानीय मेडिकल सेंटर पर ही इलाज करवा रहे हैं। पैसे की कमी उनके इलाज में बड़ी बाधा बन रही है। शिव कुमार के माता-पिता भी परेशान हैं और अपने बेटे का ठीक से इलाज करवाने में असमर्थ हैं। उनका गाँव गौर बाजार से मात्र 3 किलोमीटर दूर है। इस बीच, 308 विधानसभा कप्तानगंज से प्रत्याशी उमाशंकर पटवा ने शिव कुमार के परिवार को 5000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। वैश्य परिवार और गौर ब्लॉक के सभी भाइयों से शिव कुमार गुप्ता की मदद करने की अपील की गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दोनों पैरों से पीड़ित को समाजसेवी ने दी आर्थिक मदद:कप्तानगंज में दी 5 हजार रुपए की राशि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












