HomeHealth & Fitnessउन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार...

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस ने एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार कई यात्री भी घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेसवे के 230.800 माइल स्टोन के पास हुई। संतकबीरनगर पंजीकरण वाली कार में कुल आठ लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान दिव्या (13 वर्ष), अमृता (5 वर्ष), अंजू (40 वर्ष), धुनमुन (60 वर्ष) और कार चालक विनोद (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

दुर्घटना के समय बस में करीब 85 यात्री सवार थे। बस पलटने से उसमें सवार 17 से अधिक यात्रियों को चोटें आईं। घायलों को मौके पर पहुंची एंबुलेंस और राहत टीम की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बस की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments