#बस्ती_न्यूज
बस्ती के थाना पैकोलिया क्षेत्र से लापता हुए 16 वर्षीय किशोर आशीष कुमार को पुलिस ने एक घंटे के भीतर खोज निकाला। उसे सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। ग्राम परसा गना निवासी दिनेश कुमार के पुत्र आशीष के लापता होने की सूचना मंगलवार रात PRV-112 पर दी गई थी। आशीष करीब चार घंटे से लापता था। सूचना मिलने पर PRV टीम मौके पर पहुंची और रात करीब नौ बजे थाना पैकोलिया को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना पैकोलिया से उपनिरीक्षक अभोरिक सिंह यादव और मुख्य आरक्षी श्याम कुमार साहनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तुरंत किशोर की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता के कारण सूचना मिलने के लगभग एक घंटे के भीतर आशीष कुमार का पता लगा लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया। किशोर के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पैकोलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
लापता 16 वर्षीय किशोर एक घंटे में मिला:बस्ती के पैकोलिया पुलिस ने खोजकर परिजनों को सकुशल सौंपा
RELATED ARTICLES












