Homeक्राइम (Crime)‘राष्ट्रनायक की कोई जाति नहीं होती, 2017 से पहले UP में पहचान...

‘राष्ट्रनायक की कोई जाति नहीं होती, 2017 से पहले UP में पहचान का संकट था…’, मुजफ्फरनगर में बोले सीएम योगी

UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सोमवार को मुजफ्फरनगर में 951 करोड़ रुपये की 423 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में आज ‘डबल इंजन सरकार’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में सुरक्षा, सुशासन और सेवा का मजबूत मॉडल आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के विकास की नई गति बताया और कहा कि इससे रोजगार और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिल रही है।

पिछली सरकारों पर कानून-व्यवस्था और उद्योग को लेकर हमला

सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में नए उद्योग स्थापित नहीं होते थे और कई पुराने उद्योग बंद हो जाते थे, 2017 से पहले UP में पहचान का संकट था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भर्तियों में भाई-भतीजावाद और अनियमितताएं हावी थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तब बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा भी एक बड़ी चुनौती थी, जबकि आज कानून-व्यवस्था में सुधार के कारण हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

Also Read: Noida Labour Protest: नोएडा हिंसा प्रदर्शन के बाद UP सरकार सख्त, विवाद के समाधान के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन

महापुरुषों की विरासत और सामाजिक संदेश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रनायक किसी जाति या वर्ग के नहीं होते, बल्कि पूरे देश की धरोहर होते हैं। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजीत सिंह के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका कार्य समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महापुरुषों को जातीय सीमाओं में नहीं बांधना चाहिए।

बाबा साहेब और सामाजिक न्याय से जुड़े निर्णय

मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास, महर्षि वाल्मीकि, संत गाडगे और महात्मा ज्योतिबा फुले जैसे महापुरुषों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि जिन सार्वजनिक स्थानों पर उनकी प्रतिमाएं हैं, वहां सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल या छत निर्माण हेतु धन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इन सभी महापुरुषों की विरासत को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments