Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर के ककरहवा बॉर्डर पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार:आरोपी के पास 18 विदेशी...

सिद्धार्थनगर के ककरहवा बॉर्डर पर नेपाली नागरिक गिरफ्तार:आरोपी के पास 18 विदेशी पासपोर्ट बरामद, जांच जारी


भारत-नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर के ककरहवा बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, एसएसबी ककरहवा और सीमा शुल्क इकाई की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक को पकड़ा। जिसके पास से 18 विदेशी पासपोर्ट बरामद किया है। बरामद पासपोर्टों में 16 बांग्लादेशी और 2 नेपाली पासपोर्ट शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336(3) और 338 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलंधर धामी पुत्र रामपुकार धामी, निवासी ग्राम हरिपुर-7, जिला सरलाई, प्रदेश-2 नेपाल के रूप में हुई है। वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पुलिस के अनुसार, मंगलवार को ककरहवा चेक पोस्ट पर संयुक्त टीम वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से बड़ी संख्या में विदेशी पासपोर्ट बरामद हुए। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के पास इतने विदेशी पासपोर्ट कैसे पहुंचे और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। विशेष रूप से 16 बांग्लादेशी पासपोर्टों की बरामदगी के बाद मामले को संवेदनशील माना जा रहा है। सीमा सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील सीमा क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि भारत-नेपाल की खुली सीमा के कारण यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से हमेशा संवेदनशील रहा है। हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले की गहन जांच जारी है। कार्रवाई में संजीव कुमार, प्रदीप कुमार सिंह और अनुराग तिवारी समेत एसएसबी और पुलिस के कई अधिकारी शामिल रहे। स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई की व्यापक चर्चा रही और लोगों के बीच यह सवाल बना रहा कि आखिर इन विदेशी दस्तावेजों का इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments