03 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 05 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा, 107 अदद मिट्टी की चिलम, अन्य उपकरण एवं तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो नियो वाहन बरामद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक
राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती जयहरी मिश्रा के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 05 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा, 107 अदद मिट्टी की चिलम, एक पैकेट मोमबत्ती, तीन डिब्बे रोलिंग पेपर (कोगो), दो पैकेट पैकिंग पन्नी, तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो नियो वाहन संख्या UP32PE0417, 03 मोबाइल फोन एवं ₹3,590/- नगद बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती पर मु0अ0सं0-97/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।घटना का संक्षिप्त विवरण थाना गिलौला पुलिस द्वारा अवैध गांजा के साथ दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई थी। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का नाम सोमनाथ निवासी कटरा बताया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर उ0नि0 शिवकुमार पुलिस टीम के साथ सोमनाथ की तलाश में उसके कटरा बाजार स्थित आवास पर पहुंचे, जहां वह नहीं मिला। स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम उसके दूसरे आवास वीरपुर की ओर रवाना हुई।इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिन्द्रा बोलेरो नियो वाहन संख्या UP32PE0417 से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा परशुरामपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। वाहन में सवार तीनों व्यक्तियों ने वाहन में अवैध गांजा होना स्वीकार किया।नियमानुसार क्षेत्राधिकारी इकौना की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें प्लास्टिक की पन्नियों से 05 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा 107 अदद मिट्टी की चिलम एक पैकेट मोमबत्ती तीन डिब्बे रोलिंग पेपर (कोगो) तथा दो पैकेट पैकिंग पन्नी बरामद हुई। साथ ही अभियुक्तों की जामा तलाशी से 03 मोबाइल फोन एवं ₹3,590/- नगद बरामद किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो नियो वाहन को सीज किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-97/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. सोमनाथ पुत्र छेदीलाल निवासी कटरा बाजार, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती, जनपद श्रावस्ती।
2. गंगाराम तिवारी पुत्र भगौती प्रसाद निवासी ककरा रोड वीरपुर, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती, जनपद श्रावस्ती।
3. छेदीलाल पुत्र शान्ति प्रसाद निवासी ककरा रोड वीरपुर, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती, जनपद श्रावस्ती।
बरामदगी
1. 05 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा
2. 107 अदद मिट्टी की चिलम
3. एक पैकेट मोमबत्ती
4. तीन डिब्बे रोलिंग पेपर (कोगो)
5. दो पैकेट पैकिंग पन्नी
6. महिन्द्रा बोलेरो नियो वाहन संख्या UP32PE0417
7. 03 मोबाइल फोन
8. ₹3,590/- नगद
गिरफ्तारी का स्थान
परशुरामपुर मोड़ के पास, थाना नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती, जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी टीम
1. उ0नि0 शिवकुमार
2. उ0नि0 अम्बेडकर
3. हे0का0 अभय प्रताप सिंह
4. हे0का0 संजय लाल साहनी
5. का0 संजय कुमार नायक
6. का0 सुरेन्द्र यादव
7. का0 संतोष कुमार












