Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में नीलगाय का रेस्क्यू:वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से मिला...

सिद्धार्थनगर में नीलगाय का रेस्क्यू:वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से मिला उपचार


सिद्धार्थनगर जिले के इटवा क्षेत्र स्थित रमवापुर पाठक गांव में शुक्रवार को एक मरणासन्न नीलगाय को बचाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नीलगाय को उपचार के लिए इटवा भेजा। जानकारी के अनुसार, गांव के पश्चिमी सिवान में पिछले दो-तीन दिनों से एक नीलगाय गंभीर अवस्था में पड़ी हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने उसकी स्थिति को देखते हुए लगातार उसकी देखरेख की और उसे सुरक्षित रखने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी अरुण वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल नीलगाय को अपने संरक्षण में लिया और उसे उपचार के लिए इटवा भेज दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी वन विभाग की टीम का पूरा सहयोग किया। मौके पर अनिल पाठक, राधेश्याम मौर्य, बिन्दर चौधरी, नीरज चौधरी, राधे यादव, सोनू चौधरी, जोगिंदर चौधरी सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे ने इस अवसर पर कहा कि असहाय जीवों की सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घायल या असहाय पशु-पक्षियों की जानकारी संबंधित विभाग को देकर उनके संरक्षण में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments