श्रावस्ती के इकौना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आवश्यक इंजेक्शन उपलब्ध न होने पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राजकुमार यादव ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। मैनिहवा मदारा निवासी राजकुमार यादव ने बताया कि गुरुवार को वे इलाज के लिए सीएचसी इकौना पहुंचे थे। चिकित्सकों द्वारा लिखे गए इंजेक्शन को लगवाने के लिए जब वे इमरजेंसी वार्ड गए, तो वहां मौजूद स्टाफ ने इंजेक्शन उपलब्ध न होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने से इंजेक्शन खत्म है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाएं और जरूरी इंजेक्शन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं लगातार बदहाल बनी हुई हैं, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। राजकुमार यादव ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दस दिनों के भीतर सीएचसी इकौना में इंजेक्शन और अन्य आवश्यक दवाओं की व्यवस्था नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सीएचसी इकौना और जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
इकौना अस्पताल में 4 महीने से इंजेक्शन नहीं:भाकियू नेता दवा करवाने पहुंचे थे, 10 दिन में समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












