Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वांछित के घर नोटिस चस्पा, पुलिस ने कराई मुनादी:थानाध्यक्ष बोले- आत्मसमर्पण न...

वांछित के घर नोटिस चस्पा, पुलिस ने कराई मुनादी:थानाध्यक्ष बोले- आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की कार्रवाई होगी


परसामलिक स्थानीय पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त के घर धारा 84 बीएनएस के तहत नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराई। यह कार्रवाई परसामलिक थाना क्षेत्र में की गई। जानकारी के अनुसार, थाना परसामलिक क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोड़हवा निवासी विजयलाल यादव पुत्र स्वर्गीय रामवेलाश यादव के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त इस मामले में काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सिविल जज (प्रवर खंड) एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा गत 23 फरवरी को गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। इसके बावजूद विजयलाल यादव न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। न्यायालय के निर्देश पर, परसामलिक पुलिस ने शनिवार को अभियुक्त विजयलाल यादव के आवास पर धारा 84 बीएनएस के तहत नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही गांव में मुनादी कराकर उसे निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अभियुक्त नियत अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय के निर्देशानुसार उसके विरुद्ध कुर्की की अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments