Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 4399 दिन पूरे:भाजपा ने किया विशेष पूजन-अर्चन,...

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 4399 दिन पूरे:भाजपा ने किया विशेष पूजन-अर्चन, ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प

#बस्ती_न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4399 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिले के सभी 26 मंडलों में विशेष पूजन-अर्चन, हवन और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई। कप्तानगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव मणि तिवारी ने की। इसी प्रकार, सदर विधानसभा क्षेत्र के सांऊघाट मंडल अंतर्गत कडर मंदिर में भी पूजन-अर्चन और प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। इन आयोजनों में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4399 दिन का कार्यकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि देश की 140 करोड़ जनता के विश्वास और आकांक्षाओं का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है, साथ ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा है। प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि मोदी सरकार ने जनकल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और गरीब कल्याण के क्षेत्र में हुए कार्यों को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रमों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए जन-जागरण और जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण तथा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ हुआ। इस अवसर पर दिलीप पांडेय, अमृत वर्मा, कामेंद्र चौहान, विशुद्धानंद त्रिपाठी, पवन चौधरी, उदयभान, ओम प्रकाश चौधरी, गिरजेश, रामकृपाल, जनार्दन विश्वकर्मा, राजन पांडेय, विनोद शुक्ला, रिंकू पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments