श्रावस्ती।12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के वाहिनी मुख्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी मैदान में “Yoga for Healthy Ageing” थीम पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशानिर्देश में तथा कार्यवाहक कमांडेंट ललेंद्र रत्नाकर, द्वितीय कमान अधिकारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना था।
योग सत्र के दौरान आयुष विभाग से आए योग प्रशिक्षक श्री अजय यादव एवं श्री उमेश पांडेय द्वारा उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, संदीक्षा सदस्य महिलाओं एवं अन्य कार्मिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की भी विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री गोवर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट श्रीमती कल्पना महादेव पाटिल सहित वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों एवं संदीक्षा सदस्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वस्थ जीवन एवं निरोगी भारत के निर्माण हेतु नियमित योगाभ्यास करने के संकल्प के साथ किया गया।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












