Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोहर्रम पर निकला अकीदतमंदों का जुलूस, ताजिये दफन:"या हुसैन" के नारों से...

मोहर्रम पर निकला अकीदतमंदों का जुलूस, ताजिये दफन:”या हुसैन” के नारों से गूंजा क्षेत्र, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद


बहराइच के मिहींपुरवा में मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार शाम अकीदतमंदों ने भव्य जुलूस निकाला। इस दौरान ‘या हुसैन’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया और ताजिये दफन किए। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से निकले ताजिए निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला स्थलों तक पहुंचे। चौराहों और प्रमुख स्थानों पर विभिन्न ताजियादारों ने एक-दूसरे के ताजियों का मिलान किया। ताजियों की आकर्षक सजावट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही, और जुलूस में युवाओं व बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। मोहर्रम के इस अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिंदू समुदाय के लोग भी शामिल हुए और कार्यक्रमों में सहयोग करते दिखे। दोनों समुदायों ने मिलकर शांति और सद्भाव का संदेश दिया। कई स्थानों पर अकीदतमंदों ने मातम कर हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया। जुलूस मार्ग पर लोगों द्वारा शर्बत और पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मोतीपुर थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ-साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों के निर्देशन में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। इस मोहर्रम आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ताजियादारों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे क्षेत्र में शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular