HomeHealth & Fitnessमुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा बंद को लेकर यात्री की...

मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा बंद को लेकर यात्री की चाकू मारकर हत्या

मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा बंद करने को लेकर हुए झगड़े में एक यात्री की चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना की छानबीन बोरीवली की गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) कर रही है।

बोरीवली जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रेय खुपरकर ने आज बताया कि मयंक लोहार (22) मंगलवार रात 10.42 बजे अंधेरी स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था। अंधेरी और बोरीवली के बीच बारिश के दौरान कोच का दरवाज़ा बंद करने को लेकर यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई। बहस के दौरान एक अन्य यात्री ने कथित तौर पर लोहार के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। ट्रेन रात 11.04 बजे बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची, जिसके बाद ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही आरोपी भाग गया। इसके बाद रात 11.07 बजे जीआरपी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों की एक टीम कोच में पहुंची और घायल यात्री की मदद की। रात 11.10 बजे मेडिकल सहायता टीम पहुंची और लोहार को बोरीवली स्टेशन के इमरजेंसी मेडिकल रूम ले गई, जहां डॉक्टर ने उसकी जांच की और फिर उसे कांदिवली के शताब्दी अस्पताल भेज दिया गया। शताब्दी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को सुबह मयंक लोहार की मौत हो गई।

खुपरकर ने कहा कि जांच करने वाले अधिकारी आरोपित की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। उसने काली शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी और उसके हाथ में चाकू था। पुलिस उसे खोजने और गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि मृतक विरार का रहने वाला था और अंधेरी के वेस्टसाइड स्टोर में में काम करता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments