#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोखरा में मुख्य सड़क पर पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। लीकेज के कारण सड़क पर जलभराव हो गया है, जिससे यह एक स्विमिंग पूल में बदल गई है। गर्मी से परेशान बच्चे इसी बहते पानी में नहाकर राहत पा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थिति पिछले कई दिनों से बनी हुई है। पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस पीने के पानी को घर-घर पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वही पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। यह स्थिति जल संरक्षण के सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करती है। गांव के मनीराम, सजय, मुकेश, सोनू, लल्लू सिंह और गोला सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने इस लीकेज को ठीक करने की मांग की है। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान मन्ना देवी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पोखरा में सड़क पर पाइपलाइन लीकेज:पानी हो रहा बर्बाद, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












