📍 कस्बा रुधौली में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
रिपोर्ट – सुशील शर्मा
बस्ती जनपद के कस्बा रुधौली में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से रुधौली पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।





फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। साथ ही लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों से सतर्क रहें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पुलिस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मार्च के दौरान पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों, राहगीरों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। रुधौली पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ।












