Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में इनामी गौ तस्कर से पुलिस की मुठभेड़:पुलिस पर फायरिंग की,...

बहराइच में इनामी गौ तस्कर से पुलिस की मुठभेड़:पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली


बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एक इनामी गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर गौ तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। कैसरगंज थाना प्रभारी राजकुमार पांडे को देर रात करीब एक बजे सूचना मिली थी कि गौ वध के मुकदमे में वांछित 25 हजार का इनामी गौ तस्कर हरनी गांव की रोड से प्यारेपुर जाने वाले रास्ते पर मौजूद है। सूचना पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी गंडारा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसकी घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान बदमाश ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। घायल बदमाश को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान 40 वर्षीय अशरफ अली के रूप में हुई है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गौकशी के छह मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments