श्रावस्ती जिले के कैदुवा ग्राम सभा में पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे हल्की बारिश में भी जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह मार्ग श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत सोनवा थाना क्षेत्र स्थित ककांधु ग्राम सभा के कैदुवा गांव में है। पाइपलाइन की खुदाई के बाद सड़क को ठीक से नहीं बनाया गया, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ हो गई है। स्थानीय निवासियों को इस क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राकेश, मुकेश और उमेश जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि थोड़ी सी भी बारिश होने पर पूरा रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
पाइपलाइन खुदाई से सड़क पर गड्ढा:कैदुवा ग्राम सभा में जलभराव से आवागमन बाधित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












