पयागपुर विधानसभा के हुजूरपुर मंडल में आगामी बूथ सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि उमा शंकर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही चुनाव में विजय का असली आधार होती है। विधायक ने सभी से एकजुट होकर जमीनी स्तर पर काम करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि उमा शंकर तिवारी ने भी संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने की। मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को बूथ सम्मेलन की जिम्मेदारियां सौंपी। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के भारी संख्या में पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे
हुजूरपुर मंडल में बूथ सम्मेलन की तैयारी बैठक:विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












